लाइव न्यूज़ :

14 साल की लड़की से चार नाबालिगों ने किया गैंगरेप, सभी आरोपी 13-14 वर्ष के करीब

By भाषा | Updated: February 25, 2020 08:52 IST

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी 13-14 वर्ष की उम्र के हैं। चारों आरोपियों पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल परीक्षण में बालिका के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है।किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर रोती-बिलखती भागती हुई घर आई थी।

रीवा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सिरमौर थाना इलाके स्थित एक गांव में 14 वर्षीय एक बालिका के साथ चार नाबालिगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने दर्ज मामले के आधार पर सोमवार को बताया कि 14 वर्षीय लड़की शनिवार दोपहर किसी काम से अपने घर से निकली थी। इसी दौरान उसे उसी के गांव के चार नाबालिग मिले जो बहला फुसलाकर उसे पास के ही एक खेत में ले गए और वहां पर चारों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि किसी तरह पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर रोती-बिलखती देर शाम अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। बाद में रविवार को परिजन पीड़िता को लेकर सिरमौर थाने पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

खान ने बताया कि भादंवि की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी 13-14 वर्ष की उम्र के हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता इन चारों आरोपियों को पहले से अच्छी तरह से जानती थी। इसलिए वह उनके चंगुल में फंस गई। खान ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में बालिका के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :रेपगैंगरेपमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी