रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने किया लड़की का यौन शोषण, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 12, 2022 07:04 PM2022-02-12T19:04:18+5:302022-02-12T19:09:28+5:30

आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने 19 साल की एक लड़की के साथ यह वारदात बीते 28 जनवरी को द्वारका इलाके के एक पार्क में की। घटना के वक्त जब लड़की का यौन शोषण किया गया तो मौके पर लड़की का दोस्त भी मौजूद था।

Retired Subedar Major sexually assaulted girl, arrested by Delhi Police | रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने किया लड़की का यौन शोषण, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

Highlights रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने कथित तौर पर दिल्ली के द्वारका इलाके में लड़की का यौन शोषण किया आरोपी ने जब लड़की का यौन शोषण किया गया तो मौके पर लड़की का दोस्त भी मौजूद था द्वारका पुलिस ने मामले में पड़ताल की और आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर को गिरफ्तार कर लिया है 

द्वारका: देश की राजधानी यौन शोषण की एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गये। जी हां, दिल्ली पुलिस ने 19 साल की एक लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में सेना के एक रिटायर्ड सूबेदार मेजर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सेना के रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने कथित तौर पर दिल्ली के द्वारका इलाके में वहशी हरकत को अंजाम दिया है। 

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने 19 साल की एक लड़की के साथ यह वारदात बीते 28 जनवरी को एक पार्क में की। घटना के वक्त जब लड़की का यौन शोषण किया गया तो मौके पर लड़की का दोस्त भी मौजूद था, जिसके साथ आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने मारपीट की और उसे फंसाने की धमकी भी दी। 

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 28 जनवरी की शाम पार्क में खाकी वर्दी पहने हुए आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर उसके पास आया और बोला कि वह पुलिस है। इसके बाद उसने लड़की को धमकाते हुए आरोप लगाया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क में अश्लील हरकत कर रही है।

इस दौरान आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने लड़की को डराते हुए उसने पहचान पत्र मांगा और इसके साथ ही वह लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब लड़की के दोस्त ने आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर से उसके पुलिस में होने का पहचान पत्र मांगा तो वह उसे थप्पड़ मारने लगा और झूठे केस में उशे बंद करने की धमकी देने लगा। 

पीड़िता के दोस्त ने खाकी पहने आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर के कहने पर फोन के जरिये अपना आईडी दिखाया तो दिल्ली पुलिस के नाम पर धोखा दे रहा आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर उसकी पिटाई करने लगा और उससे जुर्माना के तौर पर 11 हजार रुपये मांगने लगा।

जब लड़की के दोस्त ने उसे पैसे देने से मना कर दिया तो धोखेबाज रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने उन्हें अपने साथ द्वारका सेक्टर 23 के पुलिस स्टेशन चलने को कहा। बेहद डरी हुई लड़की और उसके दोस्त ने अपनी जान बचाने के लिए आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर को कुल 6 हजार रुपये दिये। पैसे लेने के बाद उसने कहा कि वो अपने दोस्त को घर भेज दे, वो बाद में उसे घर खुद छोड़ देगा। 

पीड़िता ने कहा कि जब उसका दोस्त ने जाने से इनकार कर दिया और कहा वो उसके साथ ही जाएगा तो आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर ने उसे फिर से फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी और कहा कि वो उनके मां-बाप की भी इज्जत मिट्टी में मिला देगा। द्वारका पुलिस ने मामले में पड़ताल की और आरोपी रिटायर्ड सूबेदार मेजर को गिरफ्तार कर लिया है। 

Web Title: Retired Subedar Major sexually assaulted girl, arrested by Delhi Police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे