लाइव न्यूज़ :

रतलामः प्रेमी के कारण पति को छोड़ने पर पत्नी को पेड़ से बांध कर पिटाई, पुलिस ने छुड़वाया, मारपीट का मामला दर्ज 

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 18, 2022 19:33 IST

पुलिस अधिकारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने रविवार को बताया कि शनिवार को हुई इस घटना के बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कुछ समय पहले अपने पति का घर छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति की साथ रहने लगी थी। ग्रामीणों ने उसे अपने पति के पास लौटने के लिए समझाया लेकिन वह तैयार नहीं हुई।भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है। 

रतलामः मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के एक गांव में कथित तौर पर दूसरे व्यक्ति के लिए अपने पति को छोड़ने पर 30 वर्षीय एक महिला को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा गया और सार्वजनिक रूप से गांव में उसकी परेड कराई गई।

पुलिस अधिकारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने रविवार को बताया कि शनिवार को हुई इस घटना के बाद महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि महिला कुछ समय पहले अपने पति का घर छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति की साथ रहने लगी थी। उनके अनुसार परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उसे अपने पति के पास लौटने के लिए समझाया लेकिन वह तैयार नहीं हुई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला अपने प्रेमी के साथ गांव छोड़कर चली गई तो उसका पति और उसके परिवार के सदस्य भी कहीं और चले गए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद महिला वापस गांव लौट आई और अपने पति के मकान का ताला तोड़कर वहां रहने लगी। उनके अनुसार इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को उसके पति को फोन पर यह जानकारी दी।

सेंगर ने बताया कि उसके पति और सात अन्य लोगों ने गांव आकर कथित तौर पर महिला को रस्सियों से बांध दिया और उसे लाठियों से पीटा तथा गांव में घुमाया। सेंगर ने कहा कि महिला को पुलिस दल ने मुक्त कराया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे रतलाम के जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उन्होंने कहा कि महिला के पति सहित आठ लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है। महिला ने बताया कि उसके पति थानू लाल व परिजन ने उसे गांव के बाहर एक पेड़ से बांधकर मारपीट की।

महिला का कहना है कि मैं दिन में घर पर पहुंची और घर का ताला खोलकर झाड़ू लगा रही थी, तभी उसी समय गांव के विक्रम पिता मांगू नायक, मुकेश पिता मांगू नायक, मोहन पिता गणपत नायक,व दिनेश पिता मांगू नायक मेरे घर पर आए और मुझसे बोले कि तू गांव में वापस क्यों आ गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरतलाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप