लाइव न्यूज़ :

बलात्कार की शिकार मूक-बधिर युवती ने इशारों में सुनायी आपबीती, मुजरिम को कैद

By भाषा | Updated: July 12, 2019 21:24 IST

मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के जुर्म में विशेष अदालत ने शुक्रवार को 32 वर्षीय व्यक्ति को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। दुष्कर्म से युवती को गर्भ ठहर गया था और उसे बच्चे को जन्म देना पड़ा था।

Open in App

इंदौर (मप्र), 12 जुलाई: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के जुर्म में विशेष अदालत ने शुक्रवार को 32 वर्षीय व्यक्ति को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी। दुष्कर्म से युवती को गर्भ ठहर गया था और उसे बच्चे को जन्म देना पड़ा था। विशेष न्यायाधीश वर्षा शर्मा ने मामले में जानू महबूब उर्फ सुत्तू (32) को भारतीय दंड विधान की धारा 366 और 376(दो)(एन) के तहत दोषी करार दिया।

मुजरिम पर 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया जो पीड़ित युवती को मुआवजे के रूप में अदा किया जायेगा। अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी आरती भदौरिया ने बताया कि मूक-बधिर युवती ने दुष्कर्मी के रूप में सुत्तू की पहचान की और अदालत को इशारों की जुबान में आपबीती सुनायी।

अभियोजन पक्ष ने मामले 10 गवाह भी पेश किये थे। उन्होंने बताया कि युवती से दुष्कर्म का मामला खजराना पुलिस थाने में नौ फरवरी 2017 को दर्ज किया गया था। तब पीड़ित युवती करीब छह माह की गर्भवती थी। क्षेत्र के एक निर्माणाधीन गोदाम में सुत्तू उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका था। दुष्कर्म की शिकार इस युवती ने एक बालक को जन्म दिया था।

अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि पीड़ित प्रतिकर योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार से युवती को उचित मुआवजा दिलाया जाये।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह