लाइव न्यूज़ :

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2025 19:45 IST

ट्यूशन पढ़ने जा रही नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी बृहस्पतिवार को यहां पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद साक्ष्य संकलन के लिए घटना स्थल पर ले जाए गए आरोपी ने ज़मीन में गाड़कर रखे गए तमंचे से पुलिस टीम पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची से दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी...

ट्यूशन पढ़ने जा रही नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी बृहस्पतिवार को यहां पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद साक्ष्य संकलन के लिए घटना स्थल पर ले जाए गए आरोपी ने ज़मीन में गाड़कर रखे गए तमंचे से पुलिस टीम पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की औराई थाना क्षेत्र के खमरिया इलाके की निवासी एक महिला ने 28 अप्रैल को एक मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि उसकी नौ साल की बेटी 25 अप्रैल की दोपहर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तभी महफूज़ आलम उर्फ़ लुट्टन बाबा (38) जबरदस्ती बच्ची को एक खेत में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। काफी देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई।

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी महफूज़ आलम उर्फ़ लुट्टन बाबा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। मांगलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर महफूज़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया और साक्ष्य के लिए घटना स्थल लेकर पहुंची थी। उनके मुताबिक, आरोपी ने बताया कि घटना के वक़्त पहने गए कपड़े को उसने एक व्यक्ति के खेत में छिपाया है और पुलिस ने उसे ज़मीन खोदने को कहा, तभी ज़मीन में पहले से छिपाए गए तमंचे से महफूज़ ने पुलिस टीम पर कथित रूप से गोली चला दी और तेज़ी से भागने लगा। उन्होंने बताया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह कुछ दूर जाकर गिरा पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

टॅग्स :क्राइमबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने