ट्रेन का इंतजार कर रही थी, खाली डिब्बे में ले जाकर 22 वर्षीय महिला के साथ 42 वर्षीय सेना का जवान ने किया रेप, चीख-पुकार सुनकर दौड़े और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 15:31 IST2025-12-20T15:30:29+5:302025-12-20T15:31:33+5:30

रांचीः 42 वर्षीय जवान महिला को ट्रेन के एक खाली डिब्बे में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

Ranchi 42-year-old army soldier raped 22-year-old woman taking her empty train compartment Hearing her screams people ran caught accused | ट्रेन का इंतजार कर रही थी, खाली डिब्बे में ले जाकर 22 वर्षीय महिला के साथ 42 वर्षीय सेना का जवान ने किया रेप, चीख-पुकार सुनकर दौड़े और...

सांकेतिक फोटो

Highlightsमहिला रांची जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी।बताया जा रहा है कि अपराध के समय वह नशे की हालत में था।इकट्ठा हो गए और शोर मचाया, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में ड्यूटी के दौरान 22 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर हुई, जब महिला रांची जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय जवान महिला को ट्रेन के एक खाली डिब्बे में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना का यह जवान रक्षा रसद ले जा रही एक ट्रेन की सुरक्षा में तैनात था। बताया जा रहा है कि अपराध के समय वह नशे की हालत में था।’’

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी जवान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सराहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पंजाब के पटियाला में 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। उन्होंने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुनकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाया, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारी बताया कि जवान ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और इस दौरान उसे कुछ चोटें भी आईं। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

Web Title: Ranchi 42-year-old army soldier raped 22-year-old woman taking her empty train compartment Hearing her screams people ran caught accused

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे