लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल करने के मामले में राष्ट्रकवि दिनकर की नातिन गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 18, 2019 09:06 IST

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूलने के प्रयास के मामले में आज पुलिस ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन उषा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया.

Open in App

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूलने के प्रयास के मामले में आज पुलिस ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन उषा ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि 22 अप्रैल को सेक्टर 27 स्थित केंद्रीय मंत्री शर्मा के अस्पताल में आरोपी आलोक, निशु, निशा तथा उषा ठाकुर पहुंचे थे. इन लोगों ने शर्मा की रिकॉर्ड की गई ऑडियो-वीडियो के आधार पर 10 करोड़ रुपए की मांग की थी.

22 अप्रैल को ही पुलिस ने निशु को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक चैनल के संपादक आलोक और उसकी सहयोगी निशा मौके से फरार हो गए थे. वैभव ने बताया कि दो मई को आलोक और निशा को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ब्लैकमेलिंग कांड में उषा ठाकुर भी संलिप्त हैं और उनकी अहम भूमिका है. पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आज ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया.

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को शर्मा से ब्लैकमेल कर रकम वसूलने आई युवती की गिरफ्तारी हुई थी, उस दिन उषा ठाकुर भी उसके साथ थी. पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने अपने 30 वर्षों के रिश्ते का हवाला देते हुए उन्हें अपनी 'बड़ी बहन' बताया था. इसके बाद पुलिस ने उषा ठाकुर को छोड़ दिया था. पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल एक पूर्व पुलिस उपाधीक्षक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

कौन हैं उषा ठाकुर

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन उषा ठाकुर नोएडा की जानी-मानी समाजसेविका हैं. निठारी नरकंकाल कांड, आरुषि कांड जैसी घटनाओं में उषा ठाकुर चर्चाओं में रही हैं. वे 'नोएडा लोक मंच' से भी जुड़ी हुई हैं. इस सामाजिक संगठन में केंद्रीय मंत्री शर्मा भी सक्रिय हैं. ठाकुर और केंद्रीय मंत्री का करीब 30 वर्षों पुराना संबंध है. उषा ठाकुर के माध्यम से ही एक चैनल का मालिक आलोक केंद्रीय मंत्री से मिला था और लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी प्रचार-प्रसार में सहायता करने की पेशकश की थी. मंत्री से हुई बातचीत को उसने खुफिया कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया था और इसके आधार पर वह मंत्री को ब्लैकमेल कर मोटी रकम मांग रहा था.

टॅग्स :रामधारी सिंह दिनकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉगः राष्ट्रकवि दिनकर की कविताएं आज भी हैं जगाती हैं जोश

पाठशालाRamdhari singh 'Dinkar' की कविता कृष्ण की चेतावनी.. | Hindi Kavita। दिनकर की कविता

भारत24 अप्रैल: जब कई मील की ऊंचाई से धरती पर गिरे इस अंतरिक्ष यात्री की हुई मौत, पढ़ें आज का इतिहास

भारतRamdhari Singh Dinkar Death Anniversary Special: खुद को बैड गांधी कहने वाले दिनकर की पांच लोकप्रिय कविताएं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा