लाइव न्यूज़ :

कपल को न्यूड करके रस्सी से बांधा फिर पूरे गांव में घुमाया, घटना का वीडियो बना किया वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 7, 2018 13:41 IST

सबसे शर्म की बात तो यह है कि इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

Open in App

जयपुर, 7 जुलाई: कभी यूपी, तो कभी बिहार, तो कभी मध्यप्रदेश, कभी मुंबई तो कभी दिल्ली देश का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां से हर दिन कोई-न-कोई रेप या महिलाओं पर हो रहे अपराध की खबर नहीं आती। ऐसी ही घटना राजस्थान में देखने को मिली है। यहां कुछ बदमाशों ने मिलकर एक प्रेमी युगल की पहले पिटाई की, फिर न्यूड किया और पूरे गांव में घुमाया। ये पूरा मामला उदयपुर जिले के चीरवा के सेर क्षेत्र का है।

सबसे शर्म की बात तो यह है कि इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल ने तत्काल सुखेर थानाधिकारी को गांव भेजकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के एक आरोपी की तलाश जारी है। 

'पहले 3 सहपाठियों ने टॉयलेट में मेरा रेप किया, मैंने प्र‌िंस‌िपल से शिकायत की तो वो भी मेरा रेप करने लगे'

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सुखेर थानाध्यक्ष मोतीराम ने बताया कि सरे खुर्द क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी गांव के ही एक शख्स से हुई थी। पांच सालों के रिश्ते के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद महिला ने फिर से झाड़ोल क्षेत्र के रहने वाले दूसरे व्यक्ति से संपर्क किया। लेकिन इन दोनों का साथ भी कुछ ही समय के लिए रहा। बाद में दोनों अलग हो गए।

 गुरुवार( 5 जुलाई) को महिला गांव के ही एक तीसरे व्यक्ति के के घर चली गई। इस बात की जानकारी जब महिला के पहले पति को मिली तो वह आग-बबूला हो गया। तीसरे शख्स के के घर चाचा लालू और भाई हरीश के साथ पहुंचा और महिला व उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद  न्यूड किया और रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। उन्होंने इस पूरी घटना की वीडियो भी बनाई और उसको वायरल किया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये