लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पुलिस कांस्टेबल ने किया महिला के साथ रेप, घरवालों ने पिटाई के बाद खाट से बांधा, पुलिस ने थाने ले जाकर छोड़ दिया, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 18, 2023 14:29 IST

राजस्थान के दौसा जिले में एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस कांस्टेबल ने महिला के साथ किया रेप पीड़िता के घरवालों आरोपी पुलिस कांस्टेबल को पकड़ा और पिटाई करके उसे खाट से बांध दिया मौके पर पहुंची पुलिस उसे मेडिकल कराने के बहाने थाने लाई और फिर खुला छोड़ दिया

जयपुर:राजस्थान के दौसा जिले में एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के घरवालों और स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलिस कांस्टेबल को पकड़ा और पिटाई करके उसे खाट से बांध दिया लेकिन आश्चर्यजनक रूप से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में लिया और गुरुवार को थाने में ले जाकर उसे छोड़ दिया।

खबरों के अनुसार आरोपी कांस्टेबल का नाम महेश कुमार गुर्जर बताया जा रहा है। पुलिस पर आरोप है कि उसने आरोपी कांस्टेबल महेश को मेडिकल जांच के लिए ले जाने के बाद पुलिस स्टेशन से जाने दिया।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेप पीड़िता की द्वारा मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद फरार चल रहे कांस्टेबल महेश कुमार गुर्जर को तो निलंबित किया ही गया है साथ में लापरवाही बरतने के आरोप में बसवा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को भी निलंबित किया गया है।

सीओ बांदीकुई ईश्वर सिंह ने कहा, "कांस्टेबल महेश कुमार गुर्जर ने मंगलवार की रात में 30 वर्षीय महिला के साथ कथिततौर पर रेप किया, जब वो अपने घर में अकेली थी। महिला ने जब आरोपी कांस्टेबल के चंगुल से बचकर शोर मचाया तो पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच पीड़िता के परिवार के सदस्य भी मौके पर आ गए और उन्होंने कांस्टेबल की पिटाई की।"

पुलिस अधिकारी बांदीकुई ईश्वर सिंह ने आगे बताया कि घटना से आक्रोशित महिला के घरवालों ने आरोपी कांस्टेबल को खाट से बांध दिया था। उससे बाद घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बसवा थाने से टीम ने कांस्टेबल गुर्जर को मेडिकल जांच के नाम पर हिरासत में लिया और थाने ले आकर छोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों के पास यह मामला बीते गुरुवार को उस वक्त सामने आया जब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद अधिकारियों ने मंगलवार को ही घटना के बारे में सूचित नहीं करने के लिए बसवा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को दोषी पाया और फौरन निलंबित कर दिया।

सर्कल अधिकारी बांदीकुई ईश्वर सिंह ने कहा कि कांस्टेबल गुर्जर, जो दूसरे पुलिस थाने में तैनात था। उसे भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आरोपी कांस्टेबल फरार चल रहा है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :रेपदौसाराजस्थानराजस्थान पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?