घर से नाराज होकर निकली किशोरी के साथ मदद के बहाने किया रेप, आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर

By धीरेंद्र जैन | Published: January 3, 2020 06:55 AM2020-01-03T06:55:25+5:302020-01-03T06:55:57+5:30

किशोरी कुछ दिन पूर्व अपनी मां से झगड़ा होने के बाद से छोड़कर चली गई थी। रास्ते में उसे एक युवक मिला, जो उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। उसने किशोरी को मदद का झांसा दिया और उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया।

Rajasthan: Minor Girl raped under the pretext of help, police could not catch the accused yet | घर से नाराज होकर निकली किशोरी के साथ मदद के बहाने किया रेप, आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

राजस्थान के कोटा की रहने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने जब दुष्कर्म के बारे में परिजनों को बताया तो उन्होंने ने पुलिस को सूचना दी।

दरअसल किशोरी का किसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा हो गया था और वह नाराज होकर घर से चली गई थी। घटना महावीर नगर की है। 

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। 

समिति के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि किशोरी कुछ दिन पूर्व अपनी मां से झगड़ा होने के बाद से छोड़कर चली गई थी। रास्ते में उसे एक युवक मिला, जो उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। 

उसने किशोरी को मदद का झांसा दिया और उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Web Title: Rajasthan: Minor Girl raped under the pretext of help, police could not catch the accused yet

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे