लाइव न्यूज़ :

Kota: बिटिया जिंदगी की जंग हारी, माता-पिता की इस गलती से हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

By धीरज मिश्रा | Updated: May 16, 2024 16:31 IST

Kota: कभी-कभी छोटी सी छोटी लापरवाही भारी नुकसान पहुंचा सकती है। यह लाइन राजस्थान के कोटा में इस परिवार पर सटीक बैठती है। परिवार में कल तक खुशियां थी, लेकिन आज मातम पसरा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकार में लॉक होने से 3 साल की मासूम की हुई मौत माता-पिता के साथ शादी समारोह में भाग लेने के लिए गई थी मासूम मासूम का 4 मई को तीसरा बर्थडे मनाया गया था

Kota: कभी-कभी छोटी सी छोटी लापरवाही भारी नुकसान पहुंचा सकती है। यह लाइन राजस्थान के कोटा में इस परिवार पर सटीक बैठती है। परिवार में कल तक खुशियां थी, लेकिन आज मातम पसरा हुआ है। वजह है घर में एक मासूम की दर्दनाक मौत हुई है। दरअसल, परिवार में प्रदीप नागर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जैसे ही परिवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, मां और बड़ी बेटी कार से बाहर आईं। पिता ने सोचा कि मां के साथ दोनों बच्चे निकल गए हैं और उसने गाड़ी ऑटो पार्क कर दी।

समारोह में काफी समय बिताने के बाद उन्हें याद आया कि बेटी दिख नहीं रही है। काफी ढूंढने के बाद जब वह अपनी कार के पास लौटे तो देखा कि बेटी कार के अंदर बेहोश पड़ी हुई है। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम को 4 मई को तीसरी बर्थडे मनाया गया था।

खतोली पुलिस स्टेशन के एसएचओ बन्ना लाल ने कहा कि तीन वर्षीय लड़की की बंद कार में दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उसके माता-पिता एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार शाम की है। उन्होंने लड़की की पहचान गोरविका नागर के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, पिता ने यह मानकर कि दोनों बेटियां अपनी मां के साथ कार्यक्रम स्थल के अंदर गई हैं, पिता ने कार को लॉक किया और समारोह में शामिल होने के लिए चले गए।

लगभग दो घंटे तक लड़की के माता पिता शादी समारोह में लोगों से मिलते जुलते रहे। जब वे एक-दूसरे से मिले, तो उन्होंने एक-दूसरे से अपनी छोटी बेटी गोर्विका के बारे में पूछा। पुलिस ने कहा जब उन्हें पता चला कि वह उनमें से किसी के साथ नहीं है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह तलाश करते हुए कार के पास लौटे। कार के अंदर पिछे वाली सीट पर मासूम को बेहोश पाया। पुलिस के अनुसार, परिवार के लोगों ने बच्ची के शव का परीक्षण कराने से इनकार कर दिया है और केस दर्ज करने से भी इंकार किया है।

टॅग्स :राजस्थानKotaक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो