लाइव न्यूज़ :

थाने में मारपीट का आरोप, युवक की मौत, सभी सस्पेंड, 23 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 27, 2020 19:26 IST

जानकारी के अनुसार झालावाड़ रोड निवासी राजेश मीणा द्वारा शराब पीकर गाली-गलौज करने पर उसकी मां इन्द्राबाई ने फोन पर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर दो पुलिसकर्मी राजेश को पकडकर थाने ले आए।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में थानेदार को सस्पेड कर पूरे थाने को लाइन हाजिर का दिया गया है। थाने में 23 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने हिरासत में राजेश से मारपीट की जिसके चलते उसकी वहीं पर मौत हो गई।परिजनों को सूचना दी कि राजेश की तबीयत खराब है, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किये जाने पर परिजनों ने हंगामा मचा दिया।

जयपुरः राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुर में शनिवार रात हिरासत में हुई एक युवक की मौत के बाद मचे बवाल और मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाते हुए हंगामा कर जुलूस निकाला गया।

उक्त मामले में थानेदार को सस्पेड कर पूरे थाने को लाइन हाजिर का दिया गया है। थाने में 23 पुलिसकर्मी तैनात हैं। जानकारी के अनुसार झालावाड़ रोड निवासी राजेश मीणा द्वारा शराब पीकर गाली-गलौज करने पर उसकी मां इन्द्राबाई ने फोन पर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस पर दो पुलिसकर्मी राजेश को पकडकर थाने ले आए।

पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने हिरासत में राजेश से मारपीट की जिसके चलते उसकी वहीं पर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि राजेश की तबीयत खराब है, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किये जाने पर परिजनों ने हंगामा मचा दिया।

मृतक के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ झालावाड़ रोड से मोर्चरी तक जुलूस निकाला। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस की दो घंटे की मारपीट से राजेश की मौत हुई है और अब थानेदार एवं समाज के लोग प्रलोभन देकर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरक्राइम न्यूज हिंदीअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?