लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: अस्पताल मालिक ने ट्रेनी नर्स का रेप कर वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 5, 2020 05:51 IST

नर्स का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर गत पांच माह में अनेकों बार दुष्कर्म किया। नीमराणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा में एक निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ अस्पताल में ही काम करने वाली एक ट्रेनी नर्स ने बलात्कार करने का आरोप लगा है।आरोप है कि अस्पताल संचालक ने ट्रेनी नर्स के साथ दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ रेप किया।

राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा में एक निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ अस्पताल में ही काम करने वाली एक ट्रेनी नर्स ने बलात्कार करने का आरोप लगा है। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने ट्रेनी नर्स के साथ दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नर्स का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर गत पांच माह में अनेकों बार दुष्कर्म किया। नीमराणा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत नर्सिंग की ट्रेनिंग ली थी और उसके बाद नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में ट्रेनी नर्स के रूप में काम शुरू किया।

एक माह बाद ही अस्पताल मालिक अभिषेक ने उसे पीने के लिए दिये पेय में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद अभिषेक ने अस्पताल के कमरे में उससे रेप किया और उसका वीडियो बनाया।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उससे कई बार रेप किया। आरोपी ने हर बार रेप के बाद वीडियो नष्ट करने की बात कही लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

आखिर पीड़िता को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

टॅग्स :राजस्थानरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?