लाइव न्यूज़ :

हनीट्रैप: युवती ने जबरन दोस्ती की, फिर वीडियो कॉल पर बनाया अश्लील वीडियो और करने लगी ब्लैकमेल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 15, 2021 08:17 IST

युवती ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगी। पैसा नहीं देने पर युवती अश्लील वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रही है। इसके चलते छात्र अवसाद का शिकार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे तंग आकर छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस युवती के मोबाइल नंबर ट्रेस कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है।

राजस्थान के सीकर में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र से एक युवती ने खुद को इंजीनियरिंग की छात्रा बताते हुए जबरन दोस्ती की। फिर वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो बनाकर छात्र से पैसे वसूलने लगी। परेशान होकर इस ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुटी लगी है, पर अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। 

पुलिस ने बताया कि पहले युवती ने छात्र का मोबाइल नंबर ढूंढा। फिर खुद को इंजीनियरिंग की छात्रा बताकर छात्र को दोस्ती के लिए मैसेज भेजने लगी। शुरु आत में तो छात्र ने युवती के मैसेज का जवाब नहीं दिया, लेकिन बाद में बातचीत करनी शुरू कर दी। युवती ने छात्र से पहले कॉल पर बात की फिर वीडियो पर बात करने लगी। वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। 

उद्योग नगर थाने के इंचार्ज पवन चौबे ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाले छात्र राघव ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा है। गत दिनों उसके मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर (8099319908) से दोस्ती के लिए मैसेज आया। जवाब नहीं देने पर भी मैसेज आते रहे। उसने जब दोस्ती का मैसेज स्वीकार किया ,तो युवती ने उसके साथ चैट करना शुरू कर दिया। 

दोस्ती आगे बढ़ी, तो एक दिन युवती ने उससे वीडियो कॉल पर अश्लील बातें की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी: छात्र की शिकायत के मुताबिक, युवती के बहकावे में आने पर छात्र ने भी उसकी भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती ने अश्लील वीडियो बना लिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?