लाइव न्यूज़ :

RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से हुआ गिरफ्तार, राज मुहम्मद के रूप में हुई आरोपी की पहचान

By रुस्तम राणा | Updated: June 7, 2022 14:16 IST

आरोपी की पहचान राज मुहम्मद के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधी दस्ता (यूपी एटीएस) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। आरोपी तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में है, जिससे मामले में यूपी एटीएस की टीम के द्वारा पूछताछ की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 6 आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की कही बातएटीएस ने बताया कि आरोपी राज मुहम्मद से प्रारंभिक पूछताछ कर ली गई हैलखनऊ के आएसएस से जुड़े एक व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप में मिली धमकी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स तमिलनाडु के पुदुकुड़ी से पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान राज मुहम्मद के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधी दस्ता (यूपी एटीएस) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। आरोपी तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में है, जिससे मामले में यूपी एटीएस की टीम के द्वारा पूछताछ की गई है।

मंगलवार को यूपी एटीएस द्वारा जारी प्रेस नोट में यह लिखा गया है कि एटीएस को सूचना प्राप्त हुई की आरएसएस से जुड़े लखनऊ के एक व्यक्ति को एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप ज्वॉइन करने का लिंक मिला और उस ग्रुप में 6 जगह के आरएसएस कार्यालयों पर बम विस्फोट करने की बात कही जा रही है, जिसमें से 4 स्थान कर्नाटक और 2 स्थान उत्तर प्रदेश के हैं। 

इस सूचना पर एटीएस द्वारा प्राप्त नंबर्स का प्राथमिक विश्लेषण कर और सोशल मीडिया से जानकारी एकत्र कर त्वरित कार्यवाही शुरू की गई। इस संबंध में आईटी एक्ट के तहत मडियांव, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में केस दर्ज किया गया। इसके बाद एटीएस द्वारा शीघ्र व्हाट्सएप ग्रुप का विश्लेषण कर, उक्त नंबर के प्रयोगकर्ता अभियुक्त को चिन्हित कर किया गया।

एटीएस ने अभियुक्त की लोकेशन मिलने पर तत्काल तमिलनाडु पुलिस की आंतरिक सुरक्षा शाखा के अधिकारियों के संपर्क कर उन्हें सूचित कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। एटीएस ने बताया कि आरोपी राज मुहम्मद से प्रारंभिक पूछताछ कर ली गई है। थाना मडियांव और यूपी एटीएस की सयुक्त टीम गठित कर तत्काल वायुसेवा से तमिलनाडु के पुदुकुड़ी पहुंची। इस प्रेस नोट में उत्तर प्रदेश आतंकवादी निरोधी दस्ता ने अपराधी का पता सार्वजनिक नहीं किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआरएसएसतमिलनाडुकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला