लाइव न्यूज़ :

Raipur Shopping Mall: 'मौत ने लगाया गले', पिता की गोद से गिरा मासूम, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो आया सामने

By धीरज मिश्रा | Updated: March 20, 2024 13:13 IST

Raipur Shopping Mall: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा गिर जाता है। जिससे उसकी मौत हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉल में पिता की गोद से गिरा बच्चा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

Raipur Shopping Mall: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चा गिर जाता है। जिससे उसकी मौत हो जाती है। दिल को दहलाने वाली यह वीडियो छत्तीसगढ़ के रायपुर से आई है। वायरल वीडियो में जैसे कि आप देख रहे हैं कि एक शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति एस्केलेटर पर चढ़ रहा है।

उसके साथ दो बच्चे हैं, एक को वह गोद में लेकर चढ़ रहा है दूसरी उसके साथ है। इसी दौरान उसकी गोद से बच्चा फिसल जाता है। यह घटना मंगलवार देर रात रायपुर के एक मॉल में घटी है। यह पूरी घटना मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

अस्पताल ले जाया गया

तीसरी मंजिल से गिरे बच्चों को बचाने के लिए मॉल में मौजूद उस समय कर्मचारी दौड़े। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस पूरे मामले की जांच देवेन्द्र नगर पुलिस कर रही है। वहीं, पीड़ित बच्चे का परिवार अपने बच्चे को खोने के गम में डूबा हुआ है।

हैदराबाद में भी ऐसा मामला सामने आया था

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित मॉल में एक पिता की गोद से एक बच्चा गिर गया। कुछ ऐसा ही हैदराबाद में देखने को मिला था। यहां एक 14 महीने के बच्चा अपनी मां की गोद से गिर गया था। जिससे उसकी जान चली गई थी। टीओआई के अनुसार, बच्चे की मां अस्पताल में चेक-अप के बाद एक मेडिकल शॉप की ओर जा रही थी, तभी वह लड़खड़ाकर गिर गई। छोटा बेटा सिद्धू जो उसकी गोद में था, भी गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट आई। वह अस्पताल पहुंची जहां रात में लड़के की मौत हो गई।

टॅग्स :छत्तीसगढ़Raipurसोशल मीडियावायरल वीडियोक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला