लाइव न्यूज़ :

उबर कैब में महिला पत्रकार के साथ मारपीट, पुलिस ने जांच की शुरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 26, 2018 14:00 IST

उबर कैब में सफर करने वाली महिलाओं को सचेत करने वाली एक खबर सामने आई है।

Open in App

उबर कैब में सफर करने वाली महिलाओं को सचेत करने वाली एक खबर सामने आई है। ऐसा पहले देखा जा चुका है कि उबर में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार हुआ हो लेकिन अब जो हुआ है वह शर्मसार करने वाला है। 

खबर के अनुसार मुंबई में एक महिला पत्रकार के साथ उबर के शेयर कैब में मारपीट की गई है। पीड़ित पत्रकार उष्नोता पॉल ने इस पूरे घटाक्रम का ब्योरा ट्विटर के जरिए बताया है। वहीं, उबर की ओर से कहा गया है कि पत्रकार के अलावा दूसरी महिला देर से ड्रॉप किए जाने की वजह से गुस्से में थी और उसने ही पत्रकार से साथ मारपीट की है।

साथ ही उबर के प्रवक्ता की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ये पूरी घटना काफी चिंताजनक है। आरोपी यात्री को ऐप पर ब्लॉक कर दिया गया है। इतना ही नहीं कहा गया है कि अगर मामले की पुलिस जांच की जरूरत होगी तो वो भी की जाएगी।

वहीं, का कहना है कि उसके बाल खींचकर तोड़ दिए और चेहरे पर भी घाव कर दिया। पत्रकार उष्नोता ने कहा है कि उन्होंने लोअर परेल पुलिस स्टेशन में एफआईआर कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उबर इंडिया ने आरोपी महिला की जानकारी देने से इनकार किया है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर महिला को जवाब दिया है और जांच कर रही है।

पीड़िता ने लिखा है कि आज सुबह मेरे साथ बहुत बुरा हुआ। मैंने उबर की पूल कैब ली थी,  कैब में एक महिला शुरू से ही गुस्से में थी। वह ड्राइवर पर चिल्लाने लगी और बोली कि उसने सबसे अधिक पैसा दिया है, फिर भी उसे सबसे अंत में ड्रॉप किया जा रहा है। जब मैंने बीचबचाव की कोशिश की तो मेरे साथ मारपीट की गई। महिला उष्नोता शांत हो गई तब भी आरोपी महिला उसे उकसाने की कोशिश करती रही और जब आरोपी की फोटो लेने की कोशिश की गई तो उसने फोन तोड़ देने की धमकी दी। 

फिलहाल सीसीटीवी के जरिए घटनाक्रम को जानने की कोशिश कर रही है। उबर ने ट्वीट कर रहा है कि वह मामले पर काम कर रही है और पीड़ित महिला से ईमेल पर संपर्क करेगी। वहीं, पीड़ित पत्रकार का कहना है कि अब वह कभी भी उबर कैब में सफर भी नहीं करेंगी।

टॅग्स :मुंबईउबरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी