लाइव न्यूज़ :

पुरीः सहेली के घर जा रही थी मासूम, 15 साल की लड़की को किया 3 बदमाशों ने किया अगवा, पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में एम्स-भुवनेश्वर भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2025 16:48 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने लड़की को रोका, जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए, और शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में सुबह करीब नौ बजे हुई, जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। घर से लगभग 1.5 किलोमीटर जबकि बलंगा थाने से लगभग 5-7 किलोमीटर दूर है।

भुवनेश्वरः ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को अज्ञात लोगों ने 15 वर्षीय लड़की को आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में एम्स-भुवनेश्वर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और बोल नहीं पा रही है। उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रभाती परीडा ने कहा कि सरकार लड़की के इलाज का खर्च वहन करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

घटना बलंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में सुबह करीब नौ बजे हुई, जब लड़की अपनी सहेली के घर जा रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने लड़की को रोका, जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए, और शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी।

घटनास्थल नुआगोपालपुर बस्ती में स्थित उसके घर से लगभग 1.5 किलोमीटर जबकि बलंगा थाने से लगभग 5-7 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने बताया कि लड़की को आग लगाने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोग आग बुझाकर उसे पिपिली सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया।

घटना पर पहुंचे पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। वैज्ञानिक टीम जांच में लगी हुई हैं। एसपी ने बताया कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पिपिली उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबाशीष मिश्रा ने बताया कि लड़की की पीठ, पेट और अन्य हिस्से झुलस गए।

उन्होंने कहा, "अपराधियों को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई हैं। हम आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।" पुरी की जिला कलेक्टर चंचल राणा ने कहा कि प्रशासन ने घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री परीडा ने एक पोस्ट में कहा, "मैं यह खबर सुनकर दुखी व स्तब्ध हूं कि पुरी जिले के बलंगा में कुछ बदमाशों ने 15 वर्षीय लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।" उन्होंने कहा, "लड़की को तुरंत एम्स भुवनेश्वर भेज दिया गया और उसके इलाज के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी।

पुलिस प्रशासन को दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।" इस बीच, विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने एम्स-भुवनेश्वर जाकर लड़की के परिजन और चिकित्सकों से मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने कहा, "अभी लड़की का उपचार किया जा रहा है... हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceआगओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप