लाइव न्यूज़ :

Video: पंजाब के शिव सेना नेता संदीप थापर पर निहंगों ने किया तलवार से हमला, देखता रहा सुरक्षा के लिए मिला पुलिसकर्मी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 5, 2024 16:15 IST

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि संदीप थापर स्कूटी पर सवार होकर भीड़-भाड़ भरे रास्ते से जा रहे हैं। इसी समय निहंगों का एक झुंड उन्हें घेर लेता है। घटना के दौरान थापर को मुहैया कराया गया पुलिस का जवान उनके साथ स्कूटी पर बैठा था।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के शिव सेना नेता संदीप थापर पर निहंगों ने किया तलवार से हमलाइस घटना का भयावह वीडियो भी सामने आ गया हैहमला उनके गनमैन के सामने ही हुआ

लुधियाना: पंजाब के शिव सेना नेता संदीप थापर पर शुक्रवार, 5 जुलाई दोपहर को लुधियाना सिविल अस्पताल के बाहर निहंगों के एक समूह ने तलवारों से हमला किया। संदीप थापर शहीद स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर के वंशज भी हैं। इस घटना का भयावह वीडियो भी सामने आ गया है। अहम बात यह है कि थापर को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है और हमला उनके गनमैन के सामने ही हुआ।

शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव टंडन के अनुसार संदीप थापर भाजपा नेता रविंदर अरोड़ा के एक स्मृति समारोह में भाग लेने के लिए सिविल अस्पताल गए थे। जैसे ही वह अपने गनमैन के साथ अस्पताल से बाहर निकले, निहंगों के एक समूह ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने संदीप थापर पर उसके गनमैन के सामने तलवारों से हमला किया, जिसने उसे बचाने के लिए कुछ नहीं किया।

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल संदीप थापर  को सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। हमले के बाद शिव सेना नेताओं ने पहले सिविल अस्पताल और बाद में डीएमसी अस्पताल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि संदीप थापर स्कूटी पर सवार होकर भीड़-भाड़ भरे रास्ते से जा रहे हैं। इसी  समय निहंगों का एक झुंड उन्हें घेर लेता है। घटना के दौरान थापर को मुहैया कराया गया पुलिस का जवान उनके साथ स्कूटी पर बैठा था। तीन से चार निहंग थापर को अचानक घेर लेते हैं। थापर बिना विरोध किए हाथ जोड़ लेते हैं लेकिन एक निहंग उन पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर देता है। लगातार हमले से थापर जमीन पर गिर जाते हैं। देखा जा सकता है कि थापर के गिरने के बावजूद एक निहंग उन पर हमला कर देता है। थापर स्कूटी के नीचे दब जाते हैं फिर भी एक निहंग वापस आकर हमला करता रहता है।

टॅग्स :पंजाबशिव सेनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो