21 साल के शख्स ने छह साल की बच्ची के साथ किया रेप, मां के साथ सो रही बच्ची हुई थी अगवा

By भाषा | Published: September 16, 2019 05:25 PM2019-09-16T17:25:35+5:302019-09-16T17:25:35+5:30

 पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364, 376 और पोस्को कानून की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

punjab ludhiana 21 year old man arrested for raped and kidnapped of 6 year old girl | 21 साल के शख्स ने छह साल की बच्ची के साथ किया रेप, मां के साथ सो रही बच्ची हुई थी अगवा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपुलिस ने बताया कि बबलू यहां ताजपुर रोड पर एक किराये के मकान में रह रहा था।पीड़ित बच्ची को तब अगवा किया गया जब वह अपने मां के साथ सो रही थी।

 पंजाब के लुधियाना में छह वर्षीय बच्ची से बलात्कार के बाद फरार चल रहे एक श्रमिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बबलू (21) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का निवासी है। उसे रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपने पैतृक गांव भागने के लिए एक बस में सवार होने वाला था।

पुलिस ने बताया कि बबलू यहां ताजपुर रोड पर एक किराये के मकान में रह रहा था। उसने बच्ची को बहामियन क्षेत्र स्थित श्रमिकों के क्वार्टर से शनिवार तड़के उस समय अपहृत किया था जब वह अपनी मां के साथ सो रही थी। उन्होंने बताया कि बाद में बच्ची अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लॉट में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के जख्मों के लिए उसकी 90 मिनट सर्जरी करनी पड़ी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364, 376 और पोस्को कानून की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: punjab ludhiana 21 year old man arrested for raped and kidnapped of 6 year old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे