लाइव न्यूज़ :

Punjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 4 गिरफ्तार; 7 पिस्तौल बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 19:47 IST

Punjab:  डीजीपी यादव ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक गिरोह के सदस्य विदेश में रह रहे अपने आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे थे।

Open in App

Punjab: पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में बुधवार को पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े चार अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ डेरा बस्सी–अंबाला राजमार्ग पर स्थित ‘स्टील स्ट्रिप्स टावर्स’ के पास हुई। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के ये गुर्गे चंडीगढ़ क्षेत्र (मोहाली व पंचकूला समेत) और पटियाला क्षेत्र में लक्षित हमलों की साजिश रच रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सात .32 कैलिबर पिस्तौल और 70 कारतूस बरामद किए गए। डीजीपी यादव ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक गिरोह के सदस्य विदेश में रह रहे अपने आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, राजमार्ग किनारे स्थित एक घर में छिपे आरोपियों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्य गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों को पंजाब पुलिस की ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ और साहिबजादा अजीत सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :पंजाबPunjab Policeएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास