लाइव न्यूज़ :

पंजाब: स्कूल में सब जगह लगे हैं सीसीटीवी कैमरे, फिर भी कक्षा 2 की बच्ची से रेप करता रहा दसवीं का छात्र

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 17, 2019 11:08 IST

मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आठ साल की बच्ची ने पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की थी। उसने अपनी मां को बताया था जो आरोपी ने उसके साथ किया था, आरोपी भी नाबालिग है। मामले को लेकर मां ने ब्यास पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई, आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और POCSO अधिनियम की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया।''

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की तब मामला सामने आया। बच्ची के माता-पिता और समेत सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधन में शामिल लोगों के खिलाफ आपराधिका मामला दर्ज करने की मांग की।

पंजाब के अमृसर से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर ब्यास कस्बे में एक स्कूल सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद दूसरी कक्षा की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। कक्षा  दो में पढ़ने वाली बच्ची से दसवीं के एक छात्र ने कथित बलात्कार किया। 

मामला बीते शुक्रवार का है। पीड़िता ने पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की तब मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर सुधारगृह भेजा है।  मामले को लेकर सोमवार (16 दिसंबर) को बच्ची के माता-पिता और समेत सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधन में शामिल लोगों के खिलाफ आपराधिका मामला दर्ज करने की मांग की। इसी बाबत प्रदर्शनकारियों ने अमृतसर से दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग- 1 को जाम कर दिया। नतीजतन दिनभर आवाजाही करने वालों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों से सहानुभूति जताते हुए कस्बे के लोगों ने बंद रखा। 

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आठ साल की बच्ची ने पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की थी। उसने अपनी मां को बताया था जो आरोपी ने उसके साथ किया था, आरोपी भी नाबालिग है। मामले को लेकर मां ने ब्यास पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई, आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और POCSO अधिनियम की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया।''पुलिस ने बताया कि आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर सुधारगृह भेजने से पहले कोर्ट में पेश किया गया था। पीड़िता को परिवार घर छोड़कर कहीं और चला गया है। 

बच्ची के साथ सुबह के आठ बजे दुष्कर्म किया गया जब कक्षा में अकेली थी। कक्षा और स्कूल के सभी अहम जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन न तो पुलिस और न ही स्कूल ने बताया है कि आखिर उनके होते हुए बच्ची के साथ दरिंदगी कैसे हुई।

पुलिस ने एक मामले एक विशेष जांच दल गठित किया है और मामले की रिपोर्ट 15 दिन में दाखिल की जाएगी। दोषी पाए जाने पर स्कूसवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

टॅग्स :पंजाबरेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?