लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche car crash: 28 मई तक पुलिस हिरासत में दादा, ड्राइवर से कहा- मामला अपने ऊपर लो और हम पैसा देंगे, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतोगे...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 25, 2024 18:33 IST

Pune Porsche car crash: महाराष्ट्र में पुणे की एक अदालत ने पोर्श कार दुर्घटना मामले में शामिल किशोर के दादा को शनिवार को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनकदी और उपहार की पेशकश की और बाद में उसे दुर्घटना का दोष कबूल करने को कहा।पुलिस ने अदालत में दादा की सात दिन की हिरासत मांगी।अपहरण और गलत तरीके से कैद करने का मामला दर्ज किया गया।

Pune Porsche car crash: महाराष्ट्र के पुणे पोर्श कार दुर्घटना को लेकर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पुणे शहर पुलिस ने शनिवार को उस नाबालिग लड़के के दादा को गिरफ्तार कर लिया। 19 मई को शहर में तेज गति से पोर्श कार चलाने और दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पूर्वाह्न में मीडिया को बताया कि किशोर के पिता और दादा ने अपने परिवार के ड्राइवर को नकदी और उपहार की पेशकश की और बाद में उसे दुर्घटना का दोष कबूल करने को कहा।

किशोर के पिता पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि पुलिस ने परिवार के ड्राइवर को ‘‘गलत तरीके से बंधक बनाने’’ के आरोप में किशोर के दादा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अदालत में दादा की सात दिन की हिरासत मांगी।

किशोर के पिता विशाल अग्रवाल और दादा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 365 (किसी व्यक्ति को गुप्त रूप से और गलत तरीके से कैद करने के इरादे से अपहरण करना) और 368 (गलत तरीके से छिपाना या कैद में रखना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोर्शे कार चलाने के लिए नियुक्त व्यक्ति की शिकायत के बाद अपहरण और गलत तरीके से कैद करने का मामला दर्ज किया गया।

पुणे सिटी पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि ड्राइवर से कहा गया था कि अगर वह घटना का दोष अपने ऊपर लेगा तो उसे इनाम दिया जाएगा और नहीं मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। शनिवार की सुबह यरवदा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई पहली सूचना रिपोर्ट के अनुसार, 42 वर्षीय ड्राइवर ने कहा कि वह 19 मई और 20 मई की मध्यरात्रि को पुलिस स्टेशन से घर लौट रहा था, जब नाबालिग के दादा ने कथित तौर पर जबरदस्ती की। उसे बीएमडब्ल्यू कार में बैठाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमहाराष्ट्रPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?