लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: 3 महीने का बकाया वेतन मांगने पर आरोपी ने महिला को जड़े कई घूंसे, इतना मारा कि नाक से बहने लगा खून, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: March 22, 2023 17:31 IST

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने आरोपी हर्षद खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पुणे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में एक शख्स द्वारा एक महिला को जमकर पिटते हुए देखा जा रहा है। खबर के अनुसार, महिला द्वारा अपना बकाया वेतन मांगने पर उसकी पिटाई की गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक द्वारा एक महिला सफाईकर्मी की बेरहमी से पिटते हुए देखा जा रहा है। आरोप है कि महिला सफाईकर्मी ने युवक से अपना वेतन मांगा था जिस कारण दोनों में कहासुनी हुई थी और फिर युवक ने महिला सफाईकर्मी की जमकर पिटाई कर दी है। 

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी हर्षद खान पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी हर्षद खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

वीडियो में क्या दिखा

वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में यह देखने को मिला है कि कहासुनी के दौरान महिला ने पहले आरोपी को झाडू से मारा है, इसके बाद आरोपी ने भी महिला पर हमला करने लगा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि आरोपी ने महिला पर कई बार हाथ छोड़ा है और उसे इतना मारा है कि वह जमीन पर गिरने ही वाली होती है कि वह खुद को संभाल लेती है। 

महिला को मार खाते देख वहां और भी लोग आ जाते है और उसे छुड़ाते है, लेकिन तब तक पीड़िता की खूब पिटाई हो जाती है। पीड़िता के बेटे का दावा है कि पिटाई के कारण उसकी मां को गंभीर चोटें भी आई है और उसके नाक से खून भी निकल रहे थे। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके का है जहां आरोपी द्वारा 42 साल की बबीता कल्याणी की जमकर पिटाई की गई है। यही नहीं आरोप यह भी है कि शख्स ने बबिता को कथित रूप से जातिसूचक गाली भी दी है। 

मामले में बोलते हुए पीड़िता के बेटे अजीत कल्याणी ने एएनआई को बताया कि पीड़िता सिटी प्राइड बिल्डिंग में आरोपी के ट्रांसपोर्ट ऑफिस में बतौर हाउसकीपिंग स्टाफ वह काम करती है। ऐसे में घटना के दिन दोनों के बीच कुछ मामूली कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसकी मां की पिटाई की गई है।  

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोक्राइम न्यूज हिंदीPunePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने