लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ः पति को मारकर नहर में फेंक दिया शव, पत्नी, साला समेत छह आरोपी अरेस्ट, झुमका से हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2021 17:13 IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में थाना हथिगवां के सुनियावां गांव का मामला है। 18 सितंबर को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान जिले के दिखतन का पुरवा कोर्रही गांव निवासी कन्हैया सरोज उर्फ़ रमाशंकर के रूप में की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वाले की पत्नी सपना सरोज की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया।घटना में प्रयुक्त रस्सी और एक जोड़ी सोने का झुमका बरामद किया।गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्‍हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की थाना हथिगवां पुलिस ने क्षेत्र के सुनियावां गांव स्थित नहर में पति की हत्या कर शव फेंकने के आरोप में पत्नी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्र ने बताया कि थाना हथिगवां के सुनियावां गांव स्थित नहर से पिछली 18 सितंबर को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान जिले के दिखतन का पुरवा कोर्रही गांव निवासी कन्हैया सरोज उर्फ़ रमाशंकर के रूप में की गयी और मरने वाले की पत्नी सपना सरोज की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस की विवेचना मे छह आरोपियों के नाम प्रकाश आने के बाद विभिन्न स्थानों से शुक्रवार को पत्नी सपना, सपना के भाई गोविन्द, डब्लू सरोज, मोहित कुमार, नदीम एवं शिवकुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रस्सी और एक जोड़ी सोने का झुमका बरामद किया।

 पूछताछ मे सपना सरोज ने बताया कि '' मेरा पति नशे का आदी था, मुझे और बच्चो को मारता पीटता था, जिसके कारण आए दिन परिवारिक कलह होती रहती थी।'' सपना ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भाई गोविन्द के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी।

15 सितंबर को उसका भाई अपने चार साथियों के साथ पहुंचा और रोड पर मंदिर के पास उसके पति की रस्सी से गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को सुनियावां नहर मे फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया है, जिन्‍हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्‍हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी