लाइव न्यूज़ :

कानपुर शूटआउट मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार प्रभात को हुआ कोरोना, 8 पुलिसकर्मी की हत्या का है आरोप

By अनुराग आनंद | Updated: July 8, 2020 21:26 IST

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद में कार्रवाई करके विकास दुबे के 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने विकास दुबे के एक करीबी अमर दुबे को बुधवार सुबह एक एनकाउंटर में मार गिराया।फरीदाबाद में मिठाई की एक दुकान के सामने खड़ा विकास करीब पांच मिनट तक रोड पर खड़ा था।पुलिस ने विकास दुबे के साथी अंकुर व प्रभात को फरीदाबाद में गिरफ्तार किया है।

लखनऊ: दिल्ली से सटे फरीदाबाद क्षेत्र में पुलिस ने विकास दुबे के साथी प्रभात को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे के साथ उस रात 8 पुलिस वालों की हत्या में प्रभात भी शामिल था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरीदाबाद में कार्रवाई करके विकास दुबे के 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, वह वहां से भी भाग निकलने में कामयाब हो गया। 

इंडिया टुडे की मानें तो फरीदाबाद से गिरफ्तार आरोपी प्रभात का कोरोना टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट की मानें तो प्रभात कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा, श्रवण व अंकुर का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है।

यह संभव है कि फरीदाबाद में संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की वजह से वह कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया हो।

आरोपी प्रभात को 24 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, उसे शरण देने वाले अंकुर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनके पास से 4 पिस्टल बरामद हुए हैं।

फरीदाबाद में सीसीटीवी में कैद हुआ विकास दुबे-

बता दें कि फरीदाबाद में विकास दुबे पुलिस के हाथे आते-आते बच गया।  फरीदाबाद में एक मिठाई वाले की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज विकास दुबे कैद हुआ है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि वह काले रंग की शर्ट, जींस और मास्क पहना हुआ है। उसके कंधे पर एक बैग भी है। 

एनबीटी ने अपनी रिपोर्ट में सीसीटीवी फुटेज का हवाला देकर लिखा है कि फुटेज में विकास दुबे रोड पर खड़ा ऑटो का इंतजार करता दिख रहा है। मिठाई की एक दुकान के सामने खड़ा विकास करीब पांच मिनट तक रोड पर खड़ा था।

उसने देख लिया था कि मिठाई की दुकान पर कैमरा लगा है इसलिए वहां से हट गया मगर उसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई। पहले दो ऑटो ने उसे नहीं बिठाया। तीसरे ऑटो में वह बैठा और चला गया। 

दिल्ली में आत्मसमर्पण करने की फिराक में विकास दुबे-

हरियाणा में दिल्ली के करीब फरीदाबाद और गुड़गांव हाई अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि विकास दुबे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कहीं आत्मसमर्पण करने का प्रयास कर सकता है।

इस बीच यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने विकास दुबे के एक करीबी अमर दुबे को बुधवार सुबह एक एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने अमर दुबे को हमीरपुर जिले में मारा। यह जगह लखनऊ से करीब 150 किलोमीटर दूर है।

गौरतलब है कि पुलिस ने विकास पर ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश के टोल नाकों पर उसका पोस्टर लगाने के लिए भी कहा है। पहले विकास दुबे पर पहले पचास हजार का इनाम था जिसे बाद में बढ़ा कर एक लाख कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार को इसमें इजाफा कर इसे ढाई लाख रूपये कर दिया गया।

   

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरफरीदाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्टबाराबंकी में शादी समारोह में मांसाहार खाने के बाद 30 से अधिक लोग बीमार

क्राइम अलर्टUP Crime: 50 साल के एक व्यक्ति ने आइसक्रीम बेचने वाले का सिर काटा, फिर कटे हुए सिर को जलाने की कोशिश की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?