लाइव न्यूज़ :

बिहार में नक्सलियों की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, नक्सलियों के सामानों को किया बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2022 18:11 IST

एडीजी ने बताया कि हथियारों के साथ-साथ मोबाइल फोन के साथ साथ इंटरसेप्टर, कैमरा फ्लैश बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल बारूदी सुरंगों को उड़ाने के लिए किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के सामानों को बरामद कियाहथियारों के साथ-साथ मोबाइल फोन, इंटरसेप्टर, कैमरा फ्लैश भी बरामदबिहार पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है

पटना: बिहार में नए साल के जश्न में नक्सलियों के द्वारा खलल डालने की साजिश को पुलिस और सुरक्षाबलों समय रहते नाकाम कर दिया है। इस संबंध में एडीजी (मुख्यालय) जीएस गंगवार ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस और केंद्रीय बलों की सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के सामानों को बरामद किया है। 

एडीजी ने बताया कि हथियारों के साथ-साथ मोबाइल फोन, इंटरसेप्टर, कैमरा फ्लैश बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल बारूदी सुरंगों को उड़ाने के लिए किया जाता है। सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलियां और वायरलेस सेट भी बरामद किए गए हैं, जो उनके मनसूबों को बताते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। गया, औरंगाबाद, जमुई और लखीसराय के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस को कामयाबी मिल रही है। 

औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान में भारी मात्रा में आईईडी, विस्फोटक, गोलियां, वायरलेस सेट, 50 सीम कार्ड और 63 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिससे यह लगता है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। 

टॅग्स :Bihar Policenaxal
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई