लाइव न्यूज़ :

झांसीः पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल, एनकाउंटर पर उठे गंभीर सवाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 15, 2018 11:26 IST

उत्तर प्रदेश के डीजीपी के निर्देश पर झांसी के एसएसपी ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

Open in App

झांसी, 15 अप्रैलः उत्तर प्रदेश के डीजीपी के निर्देश पर झांसी के एसएसपी ने मऊरानीपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। सुनीत कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने झांसी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर लेखराज सिंह यादव से विभाग की मुखबिरी की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कथित कॉल रिकॉर्डिंग का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये मऊरानीपुर के प्रभारी सुनीत कुमार सिंह और हिस्ट्रीशीटर लेखराज सिंह के बीच बातचीत का क्लिप है। इन दोनों के बीच बातचीत उत्तर प्रदेश पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। मामला बढ़ता देख डीजीपी ने झांसी एसएसपी को जांच के निर्देश दिए। शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने पर मऊरानीपुर प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप में क्या है?

मऊरानीपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार सिंह और झांसी के नामी हिस्ट्रीशीटर लेखपाल सिंह की बातचीत के वीडियो में यूपी पुलिस के एनकाउंटर के तरीकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। थाना प्रभारी खुलेआम कह रहे हैं, 'आप एनकाउंटर के लिए बिल्कुल फिट हो। आपके बेटों और गुर्गों के साथ पट-पट मार दिया जाएगा।' इतना ही नहीं थाना प्रभारी एनकाउंटर का डर दिखाकर बीजेपी नेताओं से साठ-गांठ करने की बात कह रहा है। साथ ही हिदायत भी दे रहा है कि हालात बदल गए हैं। समय के हिसाब से चलो। बता दें कि कुछ दिन पहले ही लेखपाल सिंह के साथ पुलिस का करीब आधे घंटे एनकाउंटर चला था जिसमें वो बच निकलने में सफल रहा था। थाना प्रभारी का कहना है कि वो जानबूझकर हथियार लेकर नहीं गए थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशएनकाउंटरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर