लाइव न्यूज़ :

देह व्यापार में जबरन धकेली गई नाबालिग लड़की विधायक को होती थी सप्लाई, तलाश में जुटी पुलिस 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 24, 2019 17:14 IST

कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद राज्य में सेक्स रैकेट में राजनेताओं की मिलीभगत जग जाहिर होने लगी है. लड़की ने कोर्ट में दिए अपने बयान में कहा है कि उसे एक विधायक के पास भेजा जाता था. 

Open in App

देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेली गई एक नाबालिग के बयान से बिहार के सफेदपोशों का काला सच सामने आ गया है. कोर्ट में दिए गए बयान में लड़की ने एक विधायक का जिक्र किया है, जिसके पास उसे भेजा जाता था. अब पुलिस विधायक की पहचान और मास्टर माइंड की गिरफ्तारी में जुटी है. हालांकि उसने उसका नाम नहीं बताया है. नाबालिग ने कोर्ट में दिये बयान में आरा के एक इंजीनियर के आवास और होटलों में भी ले जाने की बात कही है. ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर वह विधायक कौन है?

हालांकि, इस मामले पर आरा के एसपी सुशील कुमार ने कहा है कि किशोरी ने किसी विधायक का नाम नहीं लिया है. सिर्फ एक विधायक के पास भेजे जाने की बात कही है. हम पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं. वैसे सोशल मीडिया पर बिहार के एक बड़े राजनीतिक दल राजद के एक विधायक का नाम वायरल हो रहा है. 

उधर, जिले में भी उस विधायक के नाम को लेकर पूरी चर्चा है. इस प्रकरण में भोजपुर जिले के ही एक विधायक का नाम सामने आ रहा है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. वैसे इस मामले में पुलिस के पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. वैसे पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग बच्ची को लेकर भोजपुर पुलिस विधायक के फ्लैट का सत्यापन करा सकती है. लेकिन, हम उनका नाम तब तक नहीं बता सकते जब तक कि पुलिस के सूत्र हमें जानकारी न दे दें.

वहीं, कोर्ट में बयान दर्ज होने के बाद राज्य में सेक्स रैकेट में राजनेताओं की मिलीभगत जग जाहिर होने लगी है. लड़की ने कोर्ट में दिए अपने बयान में कहा है कि उसे एक विधायक के पास भेजा जाता था. 

यहां बता दें कि 2 दिन पहले आरा की रहने वाली पीड़ित लड़की के माध्यम से भोजपुर में पुलिस ने पटना में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया था. इस सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड अभी भी फरार बताया जा रहा है. 

यहां उल्लेखनेय है कि नाबालिग लड़की ने 164 के तहत दर्ज कराए गए अपने बयान में कहा है कि लड़कियों को आरा की एक इंजीनियर के आवास पर और होटलों में ले जाया जाता था. पुलिस आरोपी विधायक की पहचान करने और सेक्स रैकेट चलाने वाले मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?