लाइव न्यूज़ :

धनकुबेर इंजीनियर के आवास पर छापेमारी, घर से करीब सवा करोड़ नकद बरामद, एक करोड़ के गहने, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2021 21:14 IST

बिहार में राजधानी पटना के पुनाईचक मोहल्ले में इंजीनियर के आवास पर छापेमारी की गई. इंजीनियर रविन्द्र कुमार के घर से करीब सवा करोड़ रुपये नगद मिल चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देरविन्द्र कुमार के घर निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है.इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है.22 जून 2021 को ही उसका स्थानांतरण बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पटना में किया गया था.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात भले ही करते रहे हों, लेकिन भ्रष्टाचारियों पर इसका कोई असर नहीं दिखता है. इसी कड़ी में निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बडे़ धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की है.

 

छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के पुनाईचक मोहल्ले में इंजीनियर के आवास पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में नोटों की गड्डी-बैंक अकाउंट पासबुक व अन्य कागजात देख निगरानी ब्यूरो के अधिकारी अचंभित हो गये. सूत्रों के अनुसार इंजीनियर रविन्द्र कुमार के घर से करीब सवा करोड़ रुपये नगद मिल चुका है.

वहीं 30 के करीब बैंक पास बुक, बीमा पॉलिसी के अलावे जमीन कई दस्तावेज मिले हैं. इसके साथ ही लगभग एक करोड़ के गहने भी बरामद हुए हैं. खबर लिखे जाने तक पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रविन्द्र कुमार के घर निगरानी विभाग की छापेमारी चल रही है.

निगरानी सूत्रों के अनुसार इंजीनियर ने छापेमारी टीम की भनक लगते ही कुछ संपत्ति के कागजात व पैसे को इधर-उधर करने की कोशिश की है. इसकी भी निगरानी जांच कर रही है. नोटों की गिनती के लिए बैंक से मशीन मंगाई गई है. 

बताया जाता है कि पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता हाजीपुर में पदस्थापित था. 22 जून 2021 को ही उसका स्थानांतरण बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पटना में किया गया था. इधर, पथ निर्माण विभाग मे अपनी पहुंच रखने वाले इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया है.

सूत्रों के अनुसार इस इंजीनियर की विभाग में काफी चलती थी. हमेशा महत्वपूर्ण जगह पर पोस्टिंग मिलती थी. दरअसल, धनकुबरे कार्यपालक अभियंता रविन्द्र कुमार को एक बडे नेता का वरदहस्त प्राप्त था. बताया जाता है कि इंजीनियर रविन्द्र कुमार भाजपा कोटे से मंत्री रहे और वर्तमान में विधायक का रिश्तेदार हैं. सूत्रों के अनुसार वह पूर्व मंत्री के दूर के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं.  

टॅग्स :पटनाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?