लाइव न्यूज़ :

पटनाः ऐरावत ट्रस्ट के मालिक अख्तर इमाम को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, हाथी के नाम कर दी थी करोड़ों की संपत्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2021 22:03 IST

गोली चेहरे और गर्दन के आसपास लगी है. इलाज के लिए पटना एम्‍स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देगोली मारने वाले अपराधी दो की संख्‍या में थे और बाइक पर सवार होकर आए थे. बताया जाता है कि अख्‍तर इमाम के पूरे परिवार का आपराधिक अतीत रहा है. बेटा मेराज और उसकी पत्नी दानापुर कोर्ट में पुलिसकर्मी की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद है.

पटनाःबिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी अब राजधानी पटना में भी आये दिन बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देने में नही हिचक रहे हैं. इसी कड़ी में आज अपराधियों ने फुलवारीशरीफ थाना इलाके में दिनदहाडे़ अख्तर मुखिया को गोलियों से भून डाला.

 

ऐरावत ट्रस्ट के मालिक अख्तर इमाम ने अपनी पूरी संपत्ति अपने हाथी के नाम कर दी थी. ऐसा करने की वजह से यह शख्‍स खुद अपने ही बेटे के निशाने पर था.प्राप्त जानकारी के अनुसार अख्‍तर इमाम नाम के इस शख्‍स पर पहले भी हमले हुए थे. जिस हाथी के नाम अख्‍तर ने अपनी संपत्ति की थी, उसकी हत्‍या पहले ही हो चुकी है. उस हाथी का एक बच्‍चा है.

अख्‍तर की संपत्ति का मालिक अब वही था. बताया जाता है कि आज सुबह अख्‍तर जानीपुर के मुर्गीयचक अपने बगीचे में जैसे ही पहुंचे, घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस घटना में उन्हें कम से कम तीन गोलियां लगने की बात कही जा रही है. गोली चेहरे और गर्दन के आसपास लगी है. इलाज के लिए पटना एम्‍स ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

गोली मारने वाले अपराधी दो की संख्‍या में थे और बाइक पर सवार होकर आए थे. बताया जाता है कि अख्‍तर इमाम के पूरे परिवार का आपराधिक अतीत रहा है. खुद अख्‍तर भी एक पत्रकार की हत्या में आरोपित रहा है. इसके अलावा कई अन्‍य मामलों में भी आरोपित है. उस पर पहले भी हमले हुए हैं. इसका बेटा मेराज और उसकी पत्नी दानापुर कोर्ट में पुलिसकर्मी की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद है.

मेराज पर आरोप है कि उसने पिता पर कई बार हमले कराए. वहीं, आज की घटना के दौरान गोलियों की आवाज सुनकर आसपास गांव मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे तब तक अपराधी पिस्तौल लहराते हुए बाइक से भाग निकले. घटना के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है. घटना सूचना मिलते ही पटना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए. फुलवारीशरीफ थानेदार ने बताया कि यह जमीनी विवाद का मामला लग रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?