लाइव न्यूज़ :

देर से स्कूल पहुंचने पर पीठ पर स्कूल बैग रखकर 100 उठक-बैठक?, छठी कक्षा की छात्रा की मौत, महिला शिक्षिका अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 13:00 IST

Palghar News: घटना के मुताबिक आठ नवंबर को देर से स्कूल पहुंचने के कारण एक छात्रा को कथित तौर पर 100 उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या (जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती) का मामला दर्ज किया गया है।पीठ पर स्कूल बैग रखकर उठक बैठक करने को मजबूर किया था।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को भड़का दिया।

Palghar:महाराष्ट्र के पालघर जिले में देर से स्कूल आने पर कथित तौर पर 100 उठक-बैठक लगाने के लिए मजबूर किए जाने के कारण छठी कक्षा की एक छात्रा की मौत के मामले में एक महिला शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वालिव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में वसई क्षेत्र के सातिवली स्थित निजी स्कूल से शिक्षका को हटा दिया गया था और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या (जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती) का मामला दर्ज किया गया है।

घटना के मुताबिक आठ नवंबर को देर से स्कूल पहुंचने के कारण एक छात्रा को कथित तौर पर 100 उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया था। छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की मौत शिक्षिका द्वारा दी गई एक "अमानवीय सजा" के कारण हुई है, शिक्षक ने उसे पीठ पर स्कूल बैग रखकर उठक बैठक करने को मजबूर किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा (13) को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं और वह सजा बर्दाश्त नहीं कर सकी जिससे उसकी तबियत खराब हो गई और उसे मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां सात दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई। छात्रा की मौत ने स्थानीय लोगों और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को भड़का दिया।

जिसके बाद पुलिस को इस संबंध में मामला दर्ज करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात को संबंधित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षा विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वसई-विरार नगर निगम ने भी इस मामले में अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPalgharमहाराष्ट्रपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?