लाइव न्यूज़ :

रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले 42 वर्षीय शिक्षक ने अतिरिक्त कक्षा के लिए बुलाया और कार्यालय में ले जाकर किया छेड़छाड़, निजी कोचिंग सेंटर में 16 वर्षीय छात्रा से हैवानियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 15:55 IST

Palghar: नाला सोपारा थाने के अधिकारी ने बताया कि अगले दिन, शिक्षक ने कक्षा के दौरान पीड़िता की तस्वीर लेने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के माता-पिता तभी कक्षा में पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। शिकायत के आधार पर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Palghar:महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक निजी कोचिंग सेंटर में 16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, नाला सोपारा इलाके में स्थित कोचिंग सेंटर में रसायन विज्ञान पढ़ाने वाले 42 वर्षीय शिक्षक ने शनिवार दोपहर उसे अतिरिक्त कक्षा के लिए बुलाया और उसे अपने कार्यालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उससे छेड़छाड़ की। नाला सोपारा थाने के अधिकारी ने बताया कि अगले दिन, शिक्षक ने कक्षा के दौरान पीड़िता की तस्वीर लेने की कोशिश की।

जिसका छात्रा ने विरोध किया। पीड़िता के माता-पिता तभी कक्षा में पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उससे छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?