लाइव न्यूज़ :

बूढ़े मां-बाप से मिलने लौटा था बेटा, मिली सिर्फ सड़ी हुई लाशें; पुलिस जांच में जुटी

By अंजली चौहान | Updated: September 1, 2024 11:25 IST

Maharashtra Crime: पालघर पुलिस ने कहा, तीनों शव पूरी तरह से सड़ चुके थे और उनके सिर और छाती पर चोट के निशान थे।

Open in App

Maharashtra Crime:  महाराष्ट्र के पालघर के एक घर से एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी दिव्यांग बेटी के शव बरामद हुए हैं। हालांकि पूरे मामले में सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि जिस हालत में यह शव पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इन शवों पर कीड़े पड़ चुके थे। मामला पालघर की वाडा तालुका का है। तीनों ही शव सड़ चुके थे। पुलिस ने बताया कि शवों की जांच की तो उन्हें सिर और छाती पर चोट के निशान मिले।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दंपत्ति का बेटा पंकज अपने मां बाप और बहन से मिलने गांव वाले घर पहुंचा। वसाई में रहने वाले पंकज ने शवों की यह हालत देखी तो वह भी दंग रह गया। दंपत्ति के अन्य बच्चे राजकोट में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बीते दो हफ्तों से पंकज की अपने माता-पिता से बात नहीं हो पा रही थी।

जिसके बाद वह परेशान हुए और गांव आकर खुद मिलने के बारे में सोचा। लेकिन जैसे ही वह घर पहुंचे तो शवों को इस हालत में देखा। पुलिस ने बताया कि पिछली बार 17 अगस्त को पंकज की अपने माता-पिता से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो सका था।

शनिवार को पंकज पहुंते तो उन्हें हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ मिला। जब गांव में पंकज के माता-पिता का पता नहीं चला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने की सोची। मकान के अंदर पहुंचने पर वह दंग रह गए जब उन्हें अनके पिता , 72 वर्षीय मुकुंद राठौड़ का शव फर्श पर पड़ा हुआ मिला। शव पर कीड़े पड़ चुके थे। जब पंकज ने अपनी मां और बहन का कोई पता नहीं पाया तो उसने पड़ोसियों को बताया। इसके बाद आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए और दोनों महिलाओं को खोजने लगे।

जब पंकज घर की पहली मंजिल पर पहुंचे तो उन्हें बहुत बदबू आई। बदबू का पीछा करने पर पंकज को अपनी मां और बहन के शव मिले जो कि एक बक्से में पड़े सड़ रहे थे। पुलिस ने बताया कि शवों पर कीड़े पड़ चुके थे। इस हत्याकांड से पूरा पालघर दंग रह गया है।

पुलिस ने बताया है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने वाली धाराएं लगाकर FIR दर्ज कर ली गई है। मां-बाप और बेटी हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। साथ ही स्थानीय क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच में शामिल है। 

टॅग्स :Palgharमुंबई पुलिसक्राइमपालघरPalghar News
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...