लाइव न्यूज़ :

कैब में महिला से छेड़छाड़ पर Ola ने दी सफाई, ड्राइवर पर नहीं था कोई क्रिमिनल केस

By स्वाति सिंह | Updated: June 6, 2018 18:27 IST

मामला एक जून का है जब महिला ने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने को कैब बुकिंग की थी। तब ड्राइवर ने एक सुनसान वाली जगह जाकर महिला से छेड़छाड़ की।

Open in App

नई दिल्ली, 6 जून: ओला कैब ड्राइवर पर हवाई अड्डा जाते समय एक महिला से छेड़छाड़ की और उसे कपड़े उतावाकर तस्वीर लेने के मामले में बुधवार को ओला ने सफाई दी है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर के पास वैध पुलिस वेरिफिकेशन जांच मौजूद है जो इस बात की पुष्टि करता है कि पहले से ड्राइवर के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि 'ग्राहक को हुए दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव के लिए हम खेद जताते हैं। इस तरह की घटनाओं को हम कतई बर्दाश्त नहीं करते और शिकायत मिलते ही चालक को हमारे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। ग्राहकों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और जांच में हम पुलिस अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: 26 वर्षीय आर्किटेक्ट के कपड़े उतरवाकर फोटो खींचने वाला ओला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला? 

मामला एक जून का है जब महिला ने मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने को कैब बुकिंग की थी। रास्ते में ड्राइवर में जल्दी पहुंचने के लिए दूसरा रास्ता लिया। इसके बाद ड्राइवर ने एक सुनसान वाली जगह जाकर महिला से छेड़छाड़ की। फिर ड्राइवर ने गाड़ी लॉक कर के धमकी भी दी। अन्‍य लोगों को बुलाकर गैंगरेप करने की धमकी दी। इसके बाद ड्राइवर ने महिला से कपड़े उतरवाकर उसे फोटो के लिए पोज बनाने को कहा। महिला के इनकार पर उसे जान से मारने की कोशिश की। काफी विरोध करने के बाद आखिरकार महिला ने उसकी बात मानकर फोटो दे दिया। 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर सेक्स स्कैण्डल: पूर्व डीएसपी और पूर्व डीआईजी समेत 5 को 10 साल की कैद

पुलिस ने कहा कि ड्राइवर ने महिला को यह धमकी भी दी अगर वह पुलिस से शिकायत करेगी तो वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस मामले के बाद महिला मुंबई चली गई। वहां पहुंचकर ईमेल द्वारा बेंगलुरु के कमिश्‍नर से केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि महिला पेशे से आर्किटेक्ट है।एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को मंगलवार शाम गिरफ्तार किया। 

टॅग्स :ओलाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?