लाइव न्यूज़ :

Odisha Phagwara Rape: ओडिशा की 21 वर्षीय बीबीए छात्रा के साथ रेलवे लाइन के पास बलात्कार, फगवाड़ा के निजी विश्वविद्यालय में कर रही पढ़ाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 18:49 IST

Odisha Phagwara Rape: पुलिस ने बताया कि युवती बीबीए-अंतिम वर्ष की छात्रा है और विश्वविद्यालय के पास ही किराये के मकान में रह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबाइक से जम्मू की अपनी एक सहेली से मिलने गई थीं।सहेली फिलहाल दकोहा रेल बैरियर के पास रह रही थी।तीनों युवतियां पूरनपुर कॉलोनी से तलहन रोड की ओर जा रही थी।

Odisha Phagwara Rape:पंजाब के फगवाड़ा में एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ रही ओडिशा की 21 वर्षीय बीबीए छात्रा के साथ रेलवे लाइन के पास कथित तौर पर बलात्कार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह वारदात मंगलवार तड़के दकोहा गांव रेलवे बैरियर पर रेलवे लाइन के निकट एक सुनसान जगह पर हुई। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में अमनजोत, मंजीत सिंह और रणबीर सिंह नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती बीबीए-अंतिम वर्ष की छात्रा है और विश्वविद्यालय के पास ही किराये के मकान में रह रही है।

पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, युवती ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी बिहार की रहने वाली एक सहेली बाइक से जम्मू की अपनी एक सहेली से मिलने गई थीं। यह सहेली फिलहाल दकोहा रेल बैरियर के पास रह रही थी। शिकायत में कहा गया है कि तीनों युवतियां पूरनपुर कॉलोनी से तलहन रोड की ओर जा रही थी।

तभी तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें रोका और उनमें से एक ने अपनी कृपाण निकालकर उन्हें धमकाया। लड़की ने पुलिस को बताया कि इसके बाद अन्य दो लोगों ने उसके दोस्तों को धक्का देकर एक तरफ कर दिया और उसे जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठा लिया।

पुलिस में की गई अपनी शिकायत में छात्रा ने कहा कि सुनसान जगह पर ले जाने के बाद, इनमें से एक आरोपी अमनजोत ने दोनों और आरोपियों की मौजूदगी में कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर चले गए। पीड़िता की दोस्त उसे अस्पताल ले कर गईं, जहां उसकी चिकित्सकीय जांच की गई।

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 366 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म), 506 (आपराधिक धमकी) 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबओड़िसाJammuबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला