लाइव न्यूज़ :

5 बच्चों और पति को छोड़कर दूसरी शादी की, बेटा रिश्ता से खुश नहीं?, 35 वर्षीय मां वहीदान पर बेटे ने चाकू से हाथों और पैरों पर चाकू से कई वार किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2026 19:36 IST

Nuh: महिला ने अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी और लगभग दो सप्ताह से उसके साथ किराए के मकान में रह रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपैरों पर चाकू से कई वार किए जाने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।पारिवारिक विवादों को लेकर महिला पर उसके बड़े बेटे ने हमला किया था।

Nuh: नूंह जिले के पिनांगवा में अपने दूसरे पति के साथ किराए के मकान में रह रही 35 वर्षीय महिला पर उसके पहले विवाह से हुए बेटे ने चाकू से कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि महिला ने अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी और लगभग दो सप्ताह से उसके साथ किराए के मकान में रह रही थी।

पुलिस ने बताया कि बेटे द्वारा हाथों और पैरों पर चाकू से कई वार किए जाने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और महिला का मंडी खेड़ा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुहाना के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जितेंद्र राणा ने कहा, ‘‘हमें पता चला कि पारिवारिक विवादों को लेकर महिला पर उसके बड़े बेटे ने हमला किया था।’’

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार ने फिलहाल शिकायत दर्ज नहीं कराई है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, घायल महिला की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के छैंसा गांव निवासी वहीदान के रूप में हुई है और उसके पहले विवाह से पांच बच्चे हैं तथा दूसरा विवाह करने के बाद वह पिछले 12 दिनों से अपने दूसरे पति के साथ पिनांगवा की भाट कॉलोनी में रह रही थी।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला ने लगभग दो सप्ताह पहले पिनांगवा के एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी और इससे पहले भी वह कई बार उस व्यक्ति से मिलने जा चुकी थी। उसके पहले पति को इस बारे में शादी के बाद ही पता चला। उन्होंने बताया कि महिला के पिनांगवा जाने के बाद उसके बेटे ने उसपर हमला किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?