लाइव न्यूज़ :

बीएसपी सांसद अतुल राय के घर कुर्की का नोटिस, छात्रा से बलात्कार मामले में हैं फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2019 15:31 IST

छात्रा ने आरोप लगाया है कि राय उसे अपनी पत्नी से मिलाने के नाम पर अपने घर ले गये जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया। राय ने बलात्कार के आरोप से इंकार किया है। फरार रहने के बावजूद घोसी संसदीय सीट से उन्होंने जीत दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देराय पर वाराणसी की एक कालेज छात्रा ने बलात्कार का आरोप लगाया है और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हैं।छात्रा ने आरोप लगाया है कि राय उसे अपनी पत्नी से मिलाने के नाम पर अपने घर ले गये जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

बहुजन समाज पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अतुल राय को उस समय झटका लगा जब छात्रा से बलात्कार मामले में उनके घर के बाहर कुर्की का नोटिस लगा दिया गया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से किसी प्रकार का संरक्षण प्रदान करने से इंकार कर दिया था। राय पर वाराणसी की एक कालेज छात्रा ने बलात्कार का आरोप लगाया है और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हैं।

छात्रा ने आरोप लगाया है कि राय उसे अपनी पत्नी से मिलाने के नाम पर अपने घर ले गये जहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया। राय ने बलात्कार के आरोप से इंकार किया है। फरार रहने के बावजूद घोसी संसदीय सीट से उन्होंने जीत दर्ज की है।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी याचिका

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की अवकाश पीठ ने अतुल राय की याचिका पर विचार करने से इंकार करते हुये कहा कि उनके खिलाफ पहले से ही 16 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले की सुनवाई शुरू होते ही पीठ ने राय के वकील से जानना चाहा कि उनके खिलाफ कितने मामले लंबित हैं। राय के वकील ने जवाब दिया कि उनके खिलाफ 16 आपराधिक मामले लंबित थे और वह बलात्कार के मामले के अलावा सभी मामलों में जमानत पर हैं। 

उन्होंने कहा कि सांसद ने बलात्कार के मामले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी भी रद्द करने का अनुरोध किया है। पीठ ने कहा, ‘‘हम इस याचिका पर विचार नहीं करना चाहते। इसे खारिज किया जाता है।’’ इस पर राय के वकील ने याचिका वापस लेने का अनुरोध किया तो पीठ ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी। पीठ ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता के वकील न्यायालय में पेश याचिका वापस लेना चाहते हैं।’’ पीठ ने याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुये उसे खारिज कर दिया।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने