लाइव न्यूज़ :

कंधे, बांहों और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से कई बार हमला, प्रेमी प्रदीप कुमार सेल्वराज ने प्रेमिका को किया लहूलुहान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 15:26 IST

North 24 Parganas: चेन्नई निवासी प्रदीप कुमार सेल्वराज (40) नामक व्यक्ति को 38 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि महिला ने प्रदीप पर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बी बी गांगुली स्ट्रीट स्थित एक अतिथि गृह में हुई।महिला एवं प्रदीप के बीच कहासुनी हो गई।

North 24 Parganas:पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक महिला को कोलकाता के एक अतिथि गृह में उसके कथित प्रेमी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चेन्नई निवासी प्रदीप कुमार सेल्वराज (40) नामक व्यक्ति को 38 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने प्रदीप पर उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि यह घटना रविवार को मध्य कोलकाता में बी बी गांगुली स्ट्रीट स्थित एक अतिथि गृह में उस समय हुई, जब वहां जाते ही महिला एवं प्रदीप के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रदीप ने महिला पर कथित तौर पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया, जिससे उसके कंधे, बांहों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी अतिथि गृह से भाग गया।’’ अतिथि गृह के कर्मचारियों ने मुचीपारा पुलिस थाने को घटना की सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकोलकातापश्चिम बंगालPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना