कई महीने तक सगा चाचा करता रहा नाबालिग से रेप, पीड़िता के प्रेग्नेंट होने पर खुलासा

By भाषा | Published: April 29, 2019 11:11 AM2019-04-29T11:11:19+5:302019-04-29T11:11:19+5:30

नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके एक नेता के बेटे ने 14 वर्षीय एक किशोरी के घर में घुस कर उसका बलात्कार करने का कथित प्रयास किया।

NOIDA Uncle raped her niece after pregnancy matter disclosed | कई महीने तक सगा चाचा करता रहा नाबालिग से रेप, पीड़िता के प्रेग्नेंट होने पर खुलासा

प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा जनपद के थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सगे चाचा ने कई माह तक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी तब हुई जब किशोरी गर्भवती हो गई। उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के अटारी गांव में रहने वाली किशोरी की तबीयत अचानक खराब हो गई। किशोरी की नानी ने उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है।

एसपी ने बताया कि किशोरी की नानी ने जब उससे पूछा, तो उसने बताया कि उसके साथ उसका चाचा कई माह से बलात्कार कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आज थाना जारचा में किशोरी की नानी ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

जब नेता के बेटे ने किशोरी साथ की बलात्कार की कोशिश

नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके एक नेता के बेटे ने 14 वर्षीय एक किशोरी के घर में घुस कर उसका बलात्कार करने का कथित प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर आठ में रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार रात को अपने घर पर अकेली थी। इसी बीच प्रिंस उर्फ पी के भूरन्डे उसके घर में घुस गया। आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की और उसका बलात्कार करने की कथित कोशिश की।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रिंस के पिता पूर्व में नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 

Web Title: NOIDA Uncle raped her niece after pregnancy matter disclosed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे