लाइव न्यूज़ :

सोसाइटी में खेलते समय साढ़े तीन साल की बच्ची दसवीं मंजिल से नीचे गिरी, मां किसी काम से उसे बालकनी में अकेला छोड़ कर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2021 15:30 IST

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-75 की एक सोसायटी में रहने वाले व्यापारी जयप्रकाश चैलानी की साढ़े तीन साल की बेटी बीती रात अपनी मां के साथ अपने फ्लैट के बालकनी में खेल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की मां किसी काम से उसे बालकनी में अकेला छोड़ कर घर के अंदर चली गई।बच्ची खेलते हुए बालकनी से नीचे गिर गई।घटना में उसकी मौत हो गई है।

नोएडाः नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी में खेलते समय साढ़े तीन साल की बच्ची दसवीं मंजिल से नीचे गिर गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।

थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-75 की एक सोसायटी में रहने वाले व्यापारी जयप्रकाश चैलानी की साढ़े तीन साल की बेटी बीती रात अपनी मां के साथ अपने फ्लैट के बालकनी में खेल रही थी। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां किसी काम से उसे बालकनी में अकेला छोड़ कर घर के अंदर चली गई।

इस बीच बच्ची खेलते हुए बालकनी से नीचे गिर गई। उन्होंने बताया कि घटना में उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसायटी के लोगों ने बिल्डर पर आरोप लगाया है कि उसने निर्माण कार्य ठीक से नहीं कराया है। उनका कहना है कि बिल्डर की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

नोएडा में अलग-अलग कारणों से तीन लोगों ने आत्महत्या की

 थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में सहमति संबंध (लिव इन रिलेशनशिप) में रह रही एक युवती ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मूल रूप से जनपद पटना की रहने वाली कुमारी बॉबी राज (23 वर्ष), हरौला गांव में एक मकान में किराए पर रह रही थी। बीती रात को बॉबी ने अपने घर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, जनपद गौतम बुद्ध नगर के लुक्सर जेल में बंद एक कैदी ने जेल के रसोई घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र से 10 वर्ष पूर्व डकैती एवं हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

तीन साल पहले उसे अलीगढ़ जेल से यहां गौतम बुद्ध नगर जेल में भेजा गया था। जेल के अधिकारियों अनुसार मृतक की प्रेमिका की शादी तय हो गई थी और इस बात से वह अवसाद में था। एक अन्य मामले में, थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव के एक युवक ने बेरोजगारी से तंग होकर आत्महत्या कर ली।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दिलीप (31) ने बीती रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि वह काफी दिनों से बेरोजगार था, जिसकी वजह से वह यह कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने