लाइव न्यूज़ :

Noida road accident: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में दो की मौत, पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2021 15:37 IST

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 में एक अज्ञात वाहन चालक को टक्कर मार दी जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देमरने वाले की पहचान ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में रहने वाले प्रबल (36) के रूप में की गयी है।शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में विकास नामक व्यक्ति की मौत हो गई।दोनों मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के दो थाना क्षेत्रों में हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 में एक अज्ञात वाहन चालक को टक्कर मार दी जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में रहने वाले प्रबल (36) के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में विकास नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 42 पव्वा अवैध शराब तथा चाकू बरामद किया है।

इस बीच ग्रेटर नोएडा इलाके में नशीला पदार्थ पिलाकर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को थाना दादरी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से पुलिस ने चोरी किया गया एक ई-रिक्शा, घटना में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल, चाकू तथा भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते जहर खा लिया, जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया है।

थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान सेक्टर- 10 के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनानॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये