नोएडा: रागिनी गायिका से गैंगरेप मामले में मामा गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

By भाषा | Published: May 4, 2019 08:10 PM2019-05-04T20:10:06+5:302019-05-04T20:10:06+5:30

Noida: Ragini singer arrested for gangrape case, other accused absconding | नोएडा: रागिनी गायिका से गैंगरेप मामले में मामा गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

नोएडा: रागिनी गायिका से गैंगरेप मामले में मामा गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

कुछ दिन पहले एक रागिनी गायिका के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने शनिवार को उसके मामा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी अन्य लोग फरार हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि रागिनी गायिका सलमा (काल्पनिक) ने दो दिन पहले थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मामा मुशर्रफ उर्फ मोनी तथा दो अन्य लोगों ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने न्यू उस्मानपुर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की सूचना दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में एक महिला और दो पुरुष शामिल है। महिला को उसके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और बाकी के दो पुरुष की भी हत्या में भागीदारी है। गिरफ्तार की गई महिला का नाम प्रीति जैन (32) है बाकी के दो आरोपी का नाम राहुल जैन (30) और विजय हुड्डा है। प्रीति जैन राहुल जैन की रिश्ते में भाभी लगती हैं। मृतक का नाम सुबोध जैन (42)  है। 

कैसे दिया गया हत्या को अंजाम 

डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) अतुल कुमार ठाकुर के मुताबिक सुबोध जैन अपने परिवार वालों के साथ उस्मानपुर में पहला पुश्ता पर रहते थे। वहां उनका एक प्ले स्कूल स्कूल था। बुधवार रात करीब 8 बजे पुलिस को सुबोध के घर में बेहोश होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर सुबोध को हॉस्पिटल ले गई। जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गले पर चोट के निशान थे। घर से लैपटॉप और मोबाइल गायब थे।

Web Title: Noida: Ragini singer arrested for gangrape case, other accused absconding

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे