जुए में पत्नी को हारा फिर दोस्तों के साथ जबरन संबंध बनाने का बनाता था दबाव, नहीं मानी महिला तो पति ने उठाया ये कदम

By भाषा | Published: September 27, 2019 01:40 PM2019-09-27T13:40:19+5:302019-09-27T13:40:19+5:30

नोएडा थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव की रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

noida husband try to killed her wife due to women not ready for illegal relation with his friend | जुए में पत्नी को हारा फिर दोस्तों के साथ जबरन संबंध बनाने का बनाता था दबाव, नहीं मानी महिला तो पति ने उठाया ये कदम

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमहिला के अनुसार जब उसने पति की बात नहीं मानी तो उसने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा  में पत्नी की हत्या का प्रयास करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने 26 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव की रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और वह उसे अपमानित कर रहा है।

महिला ने शिकायत में बताया है कि उसका पति कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। जुए में हारने के बाद उसने अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया। इसमें वह पत्नी को हार गया और अब वह उसे जीतने वाले लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए कह रहा है।

महिला के अनुसार जब उसने पति की बात नहीं मानी तो उसने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पति जुबानी को आज गिरफ्तार कर लिया है। 

Web Title: noida husband try to killed her wife due to women not ready for illegal relation with his friend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Noidaनॉएडा