लाइव न्यूज़ :

Noida: 3 वर्ष 7 माह की बच्ची से ‘डिजिटल रेप’?, नामी स्कूल के कार्यालय प्रशासक और बच्ची की क्लास टीचर अरेस्ट, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 13:46 IST

Noida: बिना अनुमति बच्ची या महिला के साथ उंगलियों या हाथ-पैर के अंगूठे से यौन उत्पीड़न किया जाता है तो उसे ‘डिजिटल रेप’ कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।मेरी बच्ची जो महज तीन वर्ष सात माह की है। पूछने पर कुछ नहीं बताया और खाना खाकर सो गई।

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली करीब साढ़े तीन साल की एक बच्ची से कथित तौर पर ‘डिजिटल रेप’ के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्कूल के कार्यालय प्रशासक और बच्ची की क्लास टीचर को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दयामय महतो और मधु मेनघानी के रूप में हुई है तथा इन्हें शुक्रवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा। बिना अनुमति बच्ची या महिला के साथ उंगलियों या हाथ-पैर के अंगूठे से यौन उत्पीड़न किया जाता है तो उसे ‘डिजिटल रेप’ कहते हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी नित्यानंद स्कूल में हाउसकीपिंग का काम करता था।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने घटना को छुपाने का प्रयास किया इसलिए उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (2), 5(एफ)(एम), छह और यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

बच्ची के पिता ने शिकायत में बताया, ‘‘मेरी बच्ची जो महज तीन वर्ष सात माह की है। वह नोएडा के सेक्टर-27 स्थित नामी स्कूल के जूनियर विंग में पढ़ती है। सात अक्टूबर को स्कूल से आने के बाद उसने पेट में दर्द होने की शिकायत की। पूछने पर कुछ नहीं बताया और खाना खाकर सो गई।’’

पत्र के मुताबिक, ‘‘उसी दिन रात करीब आठ बजे के बच्ची ने दर्द की शिकायत की। अगले दिन उसे चिकित्सक के पास ले गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।’’

टॅग्स :नॉएडाPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा