नोएडाः प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के पूर्व सीनियर न्यूज प्रोड्यूसर पर FIR दर्ज, सहकर्मी के सेक्‍शुअल हैरेसमेंट का है मामला

By भाषा | Published: October 19, 2018 01:51 AM2018-10-19T01:51:42+5:302018-10-19T01:52:01+5:30

महिला ने कहा कि वह उस वक्त कुछ नहीं कह पाई क्योंकि वह ‘‘नौकरी में नयी थी’’ और बोलने से ‘‘डरती’’ थी। 

Noida: co-worker's filed a case against former senior news producer in sexual harassment  | नोएडाः प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के पूर्व सीनियर न्यूज प्रोड्यूसर पर FIR दर्ज, सहकर्मी के सेक्‍शुअल हैरेसमेंट का है मामला

सांकेतिक तस्वीर

नोएडा पुलिस ने एक जूनियर रिपोर्टर के कथित यौन और मानसिक शोषण के आरोप में एक निजी टेलीविजन चैनल के पूर्व सीनियर न्यूज प्रोड्यूसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

आरोपी ने हालांकि आरोप लगाया कि शिकायत करने वाली महिला और उसका मंगेतर रुपये ऐंठने के लिये ब्लैकमेल कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक उसने भी गाजियाबाद पुलिस से मामले की शिकायत की है। 

नोएडा पुलिस को दी लिखित शिकायत में महिला ने अपने एक पूर्व सहकर्मी पर दिसंबर 2016 में दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

महिला ने कहा कि वह उस वक्त कुछ नहीं कह पाई क्योंकि वह ‘‘नौकरी में नयी थी’’ और बोलने से ‘‘डरती’’ थी।

इस मामले को भी देश में चल रहे मीटू आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस वक्‍त देशभर में महिलाएं अपने साथ हुए अत्याचार को लेकर मुखर हैं। इसमें बड़ी-बड़ी शख्सियतें बेनकाब हो रही हैं।

एक दिन पहले ही विदेश राज्य मंत्री पद से एमजे अकबर ने इस्तीफा दिया है। उन पर कई महिला पत्रकारों ने उनके साथ काम के समय में सेक्शुअल हैरेसमेंट किए जाने का आरोप लगाया था।

Web Title: Noida: co-worker's filed a case against former senior news producer in sexual harassment 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :#MeToo# मी टू