लाइव न्यूज़ :

चेक और पेटीएम नहीं कैश लाओ और लिखाओ?, उत्तर बिहार में 95 प्रतिशत जमीन की रजिस्ट्री नकद, ब्लैक मनी ला रहे लोग?, 57 सब रजिस्ट्रार को आयकर विभाग नोटिस, 2552 रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2026 19:21 IST

बड़े स्तर पर नगद राशि में हो रही जमीन रजिस्ट्री को लेकर निबंधन कार्यालय की तरफ से जमीन रजिस्ट्री में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने की बात कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के 57 सब रजिस्ट्रार को आयकर विभाग के द्वारा नोटिस भेजा गया है। 2552 रजिस्ट्रेशन को रिजेक्ट भी कर दिया गया है। ब्लैक मनी को खपाने से जुड़ी जानकारी मिली है।

पटनाः बिहार में जमीन रजिस्ट्री को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि उत्तर बिहार में लगभग 95 प्रतिशत जमीन की रजिस्ट्री नगद राशि में की जा रही है। ऐसे में कहीं ना कहीं काला धन खपाने को लेकर गंभीर आशंका जताई जा रही है। इस मामले में बिहार के 57 सब रजिस्ट्रार को आयकर विभाग के द्वारा नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही 2552 रजिस्ट्रेशन को रिजेक्ट भी कर दिया गया है। बड़े स्तर पर नगद राशि में हो रही जमीन रजिस्ट्री को लेकर निबंधन कार्यालय की तरफ से जमीन रजिस्ट्री में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने की बात कही गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पैन कार्ड और फार्म-60 के बिना जमीन रजिस्ट्री कर इनकम टैक्स को अंधेरे में रखकर ब्लैक मनी को खपाने से जुड़ी जानकारी मिली है। इसकी जानकारी के बाद कटरा, कांटी, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर समेत 11 जिलों के 57 सब रजिस्ट्रार को नोटिस भेजा गया। बताया जा रहा है कि बिना पैन नंबर वाले लोग आयकर के फॉर्म 60 का इस्तेमाल रजिस्ट्रेशन में करते हैं।

ऐसे में जिनके पास भी पैन कार्ड नहीं होता है, इनके लिए बैंक अकाउंट खोलना, निवेश या जमीन और प्रॉपर्टी खरीदने में इस फॉर्म को अनिवार्य बनाया गया है। अगर यह फॉर्म नहीं भरा जाएगा तो विभाग के पास जमीन बेचने वाले या फिर खरीदने वाले के बारे में रिपोर्ट नहीं मिल पाती है। ऐसे में जमीन की रजिस्ट्री में काला धन खपाने के लिए गलत पैन कार्ड नंबर डालकर या फिर बिना पैन कार्ड के ही रजिस्ट्री करा रहे हैं।

इस तरह से बड़े फर्जीवाड़े और नियम की अनदेखी करना बताया जा रहा है। जिसके बाद आयकर विभाग की तरफ से कड़ा एक्शन लिया गया। बता दें कि उपमुख्यमंत्री सह भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा फर्जी दस्तावेज देने वालों, जमीन माफियाओं और दलालों के खिलाफ पूरी तरह से कार्रवाई के मूड में हैं।

उन्होंने इनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने यह भी क्लियर किया था कि जमीन से जुड़े मामलों में जाली और फर्जी दस्तावेज अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे में यह मामला किसी बडे घोटाले के आशंका जताई जाने लगी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeनीतीश कुमारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा