लाइव न्यूज़ :

एनआईए की आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ के खिलाफ 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, दिल्ली के एडवोकेट आसिफ खान और सोनीपत के राजेश उर्फ राजू मोटा गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2022 06:51 IST

हरियाणा के झज्जर के कुख्यात गैंगस्टर-अपराधी नरेश सेठी; हरियाणा के नारनौल के सुरेंद्र उर्फ ​​चीकू; दिल्ली में बवाना के नवीन उर्फ ​​बाली; बाहरी दिल्ली में ताजपुर के अमित उर्फ ​​दबंग; गुरुग्राम के अमित डागर; उत्तर-पूर्वी दिल्ली के संदीप उर्फ ​​बंदर और सलीम उर्फ ​​पिस्टल तथा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा के कुर्बान और रिजवान तथा उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली गई।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए वकील आसिफ खान के घर से गोला-बारूद के साथ पांच पिस्तौल/रिवॉल्वर जब्त कीं।हरियाणा के राजेश की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैंः एनआईएवह सोनीपत और आसपास के इलाकों में अपने साथियों के साथ अवैध शराब माफिया का नेटवर्क चला रहा था।

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को आतंकवादियों, गैंगस्टर और मादक पदार्थ तस्करों के बीच गठजोड़ के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की तथा एक वकील समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने राजस्थान के चूरू में संपत नेहरा के परिसरों की तलाशी ली। हरियाणा के झज्जर के कुख्यात गैंगस्टर-अपराधी नरेश सेठी; हरियाणा के नारनौल के सुरेंद्र उर्फ ​​चीकू; दिल्ली में बवाना के नवीन उर्फ ​​बाली; बाहरी दिल्ली में ताजपुर के अमित उर्फ ​​दबंग; गुरुग्राम के अमित डागर; उत्तर-पूर्वी दिल्ली के संदीप उर्फ ​​बंदर और सलीम उर्फ ​​पिस्टल तथा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा के कुर्बान और रिजवान तथा उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली गई।

एनआईए ने बताया कि छापेमारी के दौरान दिल्ली निवासी वकील आसिफ खान और हरियाणा के राजेश उर्फ ‘राजू मोटा’ को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके के गौतम विहार में रहने वाले वकील आसिफ खान के घर से गोला-बारूद के साथ पांच पिस्तौल/रिवॉल्वर जब्त कीं। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न गैंगस्टर से जुड़ा रहा है। अर्ध-निर्मित हालत में कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। उपरोक्त के अलावा, दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, अपराध की आय के माध्यम से बनाई गई बेनामी संपत्ति के बारे में विवरण, नकदी, सोने की छड़ और सोने के आभूषण-खुर्जा, बुलंदशहर से धमकी भरे पत्र आदि भी एनआईए ने जब्त किए हैं।’’ उन्होंने कहा कि राजेश की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह सोनीपत और आसपास के इलाकों में अपने साथियों के साथ अवैध शराब माफिया का नेटवर्क चला रहा था। वह संदीप उर्फ काला जठेडी का साथी है, जो हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर है।’’ एनआईए ने कहा कि राजेश ने अवैध तरीके से कमाया पैसा बड़ी मात्रा में शराब के कारोबार में लगा रखा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब के बठिंडा में वकील गुरप्रीत सिंह सिद्धू, कबड्डी प्रमोटर जग्गा जंडियन और कथित गैंगस्टर जमान सिंह के आवासों पर छापेमारी की गई। सिद्धू ने कहा कि एनआईए की एक टीम ने उनके आवास की तलाशी ली, जबकि कबड्डी प्रमोटर जंडियन ने दावा किया कि एजेंसी की टीम उसका मोबाइल फोन ले गई।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, “छापेमारी का उद्देश्य भारत और विदेश में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टर और मादक पदार्थ तस्करों के बीच उभरते गठजोड़ को खत्म तथा बाधित करना है।” उन्होंने कहा कि भारत और विदेश में स्थित कुछ ‘बेहद हताश’ गिरोह के सरगनाओं और उनके सहयोगियों, जो इस तरह की आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, की पहचान की गई तथा इस साल अगस्त में एनआईए द्वारा दर्ज दो मामलों में उन्हें नामजद किया गया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब आपूर्ति में शामिल इन गैंगस्टर के कुछ साथियों को भी लक्षित किया गया, जिनमें हरियाणा के सोनीपत के बसोदी गांव का राजेश उर्फ ​​राजू मोटा भी शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आतंकी तंत्रों के साथ-साथ उनके वित्तपोषण और बुनियादी ढांचा समर्थन को खत्म करने के लिए जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये गिरोह लक्षित हत्याओं को अंजाम दे रहे थे और मादक पदार्थों तथा हथियारों की तस्करी के जरिे ऐसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन भी जुटा रहे थे।” एक अधिकारी ने कहा कि छापेमारी ‘हालिया सनसनीखेज अपराधों और आपराधिक सिंडिकेट तथा गैंगस्टर द्वारा व्यवसायियों और डॉक्टरों सहित पेशेवरों से रंगदारी मांगे जाने के बाद की गई। ’ उन्होंने कहा, “ये गिरोह बड़े पैमाने पर जनता के बीच आतंक पैदा करने के लिए इन अपराधों को प्रचारित करने के वास्ते साइबर स्पेस का उपयोग कर रहे थे।” उन्होंने कहा कि एनआईए की जांच में यह भी पाया गया कि इस तरह के आपराधिक कृत्य अलग-अलग स्थानीय घटनाएं नहीं हैं, बल्कि आतंकवादियों, गैंगस्टर और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों और नेटवर्क के बीच की गहरी साजिश का हिस्सा हैं, जो देश के भीतर और बाहर दोनों जगह से काम कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, “कई गिरोहों के सरगना और सदस्य भारत से भाग गए थे और अब पाकिस्तान, कनाडा, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों से काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, “एनआईए द्वारा चल रही जांच जैसे कि पंजाब में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की हत्या- में यह भी पता चला है कि इनमें से अधिकांश साजिश विभिन्न राज्यों की जेलों के अंदर से रची जाती रही हैं और विदेश में स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा अंजाम दी जाती रही हैं।” मंगलवार को अपनी छापेमारी के तहत, एनआईए ने गुरुग्राम बार एसोसिएशन के सदस्य वकील अविनाश यादव के आवास की भी तलाशी ली। बार एसोसिएशन ने एनआईए की कार्रवाई की निंदा की है। 

टॅग्स :एनआईएSonipatक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?