लाइव न्यूज़ :

Kanhaiya Lal brutal killing: NIA ने दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

By रुस्तम राणा | Updated: December 22, 2022 22:16 IST

आरोपी कथित रूप से कट्टरपंथी थे और भारत के भीतर और बाहर प्रसारित किए जा रहे आपत्तिजनक ऑडियो/वीडियो/संदेशों से प्रेरणा लेते थे।

Open in App
ठळक मुद्देNIA ने कहा, हमलावरों ने दहशत और आतंक पैदा करने के लिए बनाया था वीडियोआतंकवादी गिरोह के मॉड्यूल के रूप में काम कर रहे आरोपी व्यक्तियों ने बदला लेने की साजिश रचीआरोपी भारत के भीतर और बाहर प्रसारित किए जा रहे आपत्तिजनक ऑडियो/वीडियो/संदेशों से लेते थे प्रेरणा

जयपुर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस साल 28 जून को दो हमलावरों द्वारा कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या के संबंध में गुरुवार को जयपुर, राजस्थान में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया। एजेंसी ने कहा कि हमलावरों ने पूरे देश में लोगों के बीच दहशत और आतंक पैदा करने के लिए हत्या के वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। 

अधिकारियों का कहना है कि जांच से पता चला है कि आतंकवादी गिरोह के मॉड्यूल के रूप में काम कर रहे आरोपी व्यक्तियों ने बदला लेने की साजिश रची। आरोपी कथित रूप से कट्टरपंथी थे और भारत के भीतर और बाहर प्रसारित किए जा रहे आपत्तिजनक ऑडियो/वीडियो/संदेशों से प्रेरणा लेते थे।

अभियुक्तों ने कथित रूप से घातक हथियारों की व्यवस्था की और कन्हैया लाल की उसके फेसबुक पोस्ट की प्रतिक्रिया में हत्या कर दी और दिनदहाड़े उसकी दुकान में एक सहकर्मी पर हमला किया। उन्होंने हत्या का वीडियो बनाया, जारी किया और उसे वायरल कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने भारत के लोगों के बीच आतंक फैलाने के इरादे से एक और धमकी भरा वीडियो भी शूट किया।

आपको बता दें कि इस साल जून में उदयपुर में बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज ने दिनदहाड़े उसकी दुकान पर बेरहमी से हत्या कर दी।

दोनों ने बकायदा इस घटना का वीडियो बनाया, जबकि एक अन्य वीडियो में दोनों ने धारदार हथियार दिखाते हुए अपना जुर्म कबूला और पीएम मोदी को मारने की धमकी दी थी। हालांकि वारदात के दिन ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई।

इन 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

1. मोहम्मद रियाज अटारी, 2. मोहम्मद गोस, 3. मोहसिन खान, 4. आसिफ हुसैन, 5. मोहम्मद मोहसिन, 6. वसीम अली, 7. फरहाद मोहम्मद शेख, 8. मोहम्मद जावेद, 9. मुस्लिम खान, 10, सलमान (पाकिस्तान) 11. अबु इब्राहिम (पाकिस्तान)   

टॅग्स :एनआईएहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप