लाइव न्यूज़ :

New York Firing: न्यूयॉर्क की सुपरमार्केट में हुई अचानक गोलीबारी से मचा हड़कंप, 10 लोगों की हुई मौत, अंधाधुंध फायरिंग को लाइव दिखाने वाला बंदूकधारी गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: May 15, 2022 09:35 IST

New York Firing: मामले में बोलते हुए गवर्नर कैथी होचुल ने ट्वीट कर कहा है कि वह इस घटना को लेकर अधिकारियों से संपर्क बनाई हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क के बफेलो में फायरिंग होने की खबर सामने आई है। इस फायरिंग में करीब दस लोगों पर गोली चलाई गई है। हालांकि यह घटना किस कारण से हुई है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

New York Firing:  न्यूयॉर्क के बफेलो स्थित एक सुपरमार्केट में शनिवार को दोपहर के समय कम से कम दस लोगों को गोली मारे जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है। टॉप फ्रेंडली मार्केट में हुई गोलीबारी की चपेट में आए लोगों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है। लेकिन एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से यह खबर सामने आई है कि इस फायरिंग के दौरान करीब दस लोगों पर गोली चलाई गई है। यह जानकारी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के द्वारा दी गई है जिसे एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से चलाया जा रहा है। इस मामले में गवर्नर कैथी होचुल ने ट्वीट किया कि वह उनके गृहनगर बफ़ेलो में एक किराने की दुकान पर हुई इस घटना को लेकर अधिकारियों के संपर्क में हैं।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में जानकारी देते हुए बफेलो के पुलिस आयुक्त जोसेफ ग्रैमाग्लिया ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले सुपरमार्केट की पार्किंग में चार लोगों को गोली मारी थी फिर सुपरमार्केट में जाकर अन्य लोगों को निशाना बनाया था। इस हमले में मारे जाने वालों में अधिकतर अश्वेत बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी हेलमेट पहने हुआ था जिसने गोली कर दस लोगों की जान ली और करीब तीन लोगों को घायल कर दिया है। 

हेट क्राइम के तहत गोलीबारी की आशंका

एफबीआई के बफेलो फील्ड कार्यालय के प्रभारी विशेष एजेंट स्टीफन बेलोंगिया के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला हेट क्राइम का लग रहा है। पुलिस ने बताया कि इस हमले में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भी जान चली गई है जो सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के तौर पर वहां काम कर रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि जब मौके पर पुलिस पहुंची तो आरोपी ने उन पर गन तान दी थी और उसके बाद उससे बात की गई। उनके द्वारा बात करने के बाद आरोपी ने खुद को सरेंडर कर दिया था।

टॅग्स :क्राइमUSAक्राइम न्यूज हिंदीब्रेकिंग न्यूजcrime news hindiLIVE Breaking News in Hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?